उन शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्थितियों का उन्मूलन करना जिनसे व्यक्ति अस्वस्थ होता है तथा उन विधायी स्थितियों का सृजन करना जिनसे व्यक्ति स्वस्थ होता है, जैसे टीका लगाना, दवाओं का छिड़काव करना, जल-प्रदूषण को रोकना तथा स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषक-आहार की व्यवस्था करना आदि।
Primary conflict
प्राथमिक द्वंद्व
एक प्राथमिक समूह का दूसरे प्राथमिक समूह से अथवा एक ही प्राथमिक समूह के सदस्यों के बीच उत्पन्न होने वाला पारस्परिक द्वंद्व।
Primary employment
मुख्य रोज़गार, प्राथमिक रोज़गार
(1) जब व्यक्ति एक ही साथ कई प्रकार के काम धंधों में लगा हो तो उसका वह व्यवसाय जिसमें वह नियमित रूप से पूरे समय कार्य करता हो।
(2) वे उद्योग अथवा पेशे जो प्राथमिक या मूलभूत व्यवसाय की कोटि में आते हैं, जैसे कृषि, उत्खनन, लकड़ी काटना या मछली पकड़ना आदि।
Primary setting
मूल परिवेश
समाज-कार्य के वे क्षेत्र जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता ही मुख्य रूप से सेवाएं प्रदान करने का उत्तरदायित्व निभाता है। परिवार एवं बाल-कल्याण संस्थाएं इसका उदाहरण।
Prison community
कारागार समुदाय
कारागार में रखे गये वयस्क अपराधियों की सामाजिक संरचना, सामाजिक संबंध और सामाजिक प्रतिक्रियाएं।
Prisoner classification
बंदी वर्गीकरण
बंदियों की वैयक्तिक और सामाजिक पृष्ठभूमि का अध्ययन करके उन्हें उनकी अभिवृत्तियों और आवश्यकताओं के अनुसार कारागार में उपयुक्त श्रेणी में रखना ताकि उनकी विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति हो और उनका सुधार हो सके।
कारागार में कैदियों से उत्पादन कार्य करवाना ताकि कैदियों में मानसिक और शारीरिक अनुशासन की भावना उत्पन्न हो और वह अपने और समाज के उपयोग के लिये आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करे। कभी-कभी उनके इस कार्य के लिए पारिश्रमिक भी मिलता है।
Prison psychosis
कारा मनस्ताप
कारागार में दीर्धकाल तक रहने वाले बन्दियों में कठोर अनुशासन के कारण उदासीनता, कुंठा, विद्रोहवृत्ति तथा उग्रता पैदा होना।
Probation
परिवीक्षा
1. बालापचारियों तथा अपराधियों को सुधारने के लिए संस्था से अलग विशेष व्यवस्था। अपराध प्रमाणित हो जाने पर अभियुक्त को कारागार या सुधार संस्था में भेजने के स्थान पर उसे अच्छा आचरण करने और नियमपूर्वक कार्यरत रहने के प्रतिबंधों के साथ किसी विशेष अधिकारी या व्यक्ति की देखरेख में छोड़ दिया जाता है। यदि अभियुक्त इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है तो उसे कारागार में सजा भुगतने के लिए भेज दिया जाता है।
2. कार्मिक प्रबंध में क्रमचारियों की नियुक्ति के संबंध में प्रचलित व्यवस्था। इसके अंतर्गत कुछ समय तक कर्मचारी की आजमाइश की जाती है और उस काल में उसके कार्य और व्यवहार के संतोषजनक रहने पर ही उसकी स्थायी नियक्ति की जाती है।
Probationer
परिवीक्षार्थी
1. ऐसा अभियुक्त जिसकी रिहाई परिवीक्षा नियम के अंतर्गत हुई थी।
2. वह व्यक्ति जिसकी अपने वर्तमान पद पर नियुक्ति या श्रणीस्थान स्थायी न हुआ हो और उसके लिए वह परीक्षा काल में हो।