वह जीव जो प्रकाश से ऊर्जा लेता है और कार्बनिक यौगिकों का उपयोग इलेक्ट्रॉनों के स्त्रोत के रूप में करता है ।
Photophosphorylation
फ़ोटोफ़ॉस्फोरिलेशन
ए.टी.पी. के संश्लेषण को प्रेरित करने के लिए प्रकाश-ऊर्जा का उपयोग ।
Photoreactivation
प्रकाश पुनःसक्रियण
डी.एन.ए. के पुनर्निर्माण की वह क्रियाविधि जिसके अंतर्गत कोशिकाएं जब 300 से 600 एन.एम.तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाशकिरणों के संपर्क में आती है तो पराबैगनी विकिरण से बने पायरिमीडीन डाइमर विदलित हो जाते हैं ।
Photosynthesis
प्रकाश-संश्लेषण
ऐसी प्रक्रिया जिसमें प्रकाश और क्लोरोफ़िल की उपस्थिति में कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल से कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण होता है ।
Phototaxis
प्रकाशानुचलन
कुछ शैवालों और प्राटोज़ोआओं का कोशिका - आवरण अथवा उसके एक या अधिक विशिष्ट स्तर ।
Phototroph
प्रकाशपोषी
प्रकाश को ऊर्जा के स्रोत के रूप में उपयोग करने वाले जीव ।
Phycobilin
फ़ाइकोबिलिन
सायनोफ़ाइटा, रोडोफ़ाइटा तथा क्रिप्टोफ़ाइटा का जल घुलनशील प्रोटीन संबद्ध वर्णक ।
Phycobilisome
फ़ाइकोबिलिसोम
फ़ाइकोसायनिन तथा फ़ाइकोएरिथ्रिस वर्णकों को धारण करने वाले कण ।