1. शरीर के आंतरिक उद्दीपनों से होने वाला संवेदन। 2. शरीर की सतह की अपेक्षा उसके अंदर स्थित संवेदनांग या ग्राहकांग।
Organismic behaviour
जैविक व्यवहार
ऐसा व्यवहार जो जीव के किसी अंग-विशेष पर निर्भर न होकर संपूर्ण संरचना और क्रिया पर निर्भर होता है।
Organismic theory
जैविक सिद्धांत
मनोविज्ञान के क्षेत्र में फेकनर द्वारा प्रस्तुत अभिमत जिसके अनुसार व्यवहार संबंधी समस्याओं के अनुशीलन में विश्लेषण से संश्लेषण करने के स्थान पर संपूर्ण जीव और जीव की संपूर्ण परिस्थिति पर जोर दिया जाता है।
Organismic variable
जैविक चर
जीव या व्यक्ति के अन्दर की कोई स्थिति या प्रक्रिया या गुण जिसे उसकी अनुक्रिया का सहनिर्धारक समझा जाता है, जैसे अगर पेट में दर्द हो तो किसी स्थिति में किए गए व्यवहार पर उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है।
Organogenetic period
अंगोत्पत्ति काल
स्त्रियों के गर्भधारण के पहले 6 से 8 सप्ताह जिनमें जीव की आंगिक संरचना के निश्चित रूप बन जाते हैं और भ्रूण निषेचित अंडाणु से मानवीय अंगों के रूप में विकसित होने लगता है।
Organokinetic period
अंगगति काल
स्त्रियों में गर्भ के अंतिम सात माह जिनमें विकसित भ्रूण में गति होने लगती है।
Orthogenesis
नियत विकास
1. एक सिद्धांत जिसके अनुसार प्रजातियों के जीवद्रव्य में अपनी आंतरिक दशाओं से धीरे धीरे संशोधन होता रहता है। 2. एक सिद्धांत जिसके अनुसार जैविक विकास सदा निर्धारित दिशा में हुआ करता है जब तक पर्यावरण में तीव्र विरुपताएं न हों तब तक विकास सामान्य दिशा में ही होता रहेगा।
Orthogonal axis
लंबकोणीयअक्ष
किन्हीं कारकों को अक्षरेखा पर आयाताकार रूप में दिखाने वाली रेखाएं।
Orthography
अक्षर वर्ण-विन्यास
व्याकरण का वह भाग जिसका सम्बन्ध शब्दों के वर्ण-विन्यास में ध्वनियों के लिखित संकेतों के बनाने से है। अक्षर वर्ण-विन्यास की विशेषताएँ, शब्द की ध्वनि-प्रक्रिया की विशेषताओं के विपरीत दृष्टिगत होती हैं।
Orthoplasy
वरणात्मक विकास
जीव का नियत विकास जो जैविक या आंगिक वरण द्वारा होता है।