बाह्य कर्ण से मध्य कर्ण तक जाने वाली नलिका जिसमें से ध्वनि-तरंगें गुजरती हैं।
Mechanomorphism
यंत्ररूपता
मानसिक क्रियाओं का पूर्ण और विशुद्ध अमानसिक और यांत्रिक संदर्भों में वर्णन करने की पद्धति।
Median
मध्यांक, माध्यिका
केंद्रीय प्रवृत्ति की माप का वह बिंदु जिससे विवरण दो भागों में इस तरह बंटता है कि जितने प्राप्तांक बिंदु से ऊपर होते हैं उतने ही नीचे।
Mediated generalization
व्यवहित सामान्यीकरण
किसी उद्दीपन का किसी उद्दीपन के प्रति सामान्यीकृत हो जाना जिसका अनुकूलन प्रक्रिया में उपयोग न किया गया हो और जो भौतिक दृष्टि से अनुकूलित उद्दीपन जैसा भी न हो। इससे भेद कर सकने की क्षमता नहीं के बराबर रह जाती है और जो अनुक्रिया ‘रुग्ण’ शब्द सुनकर होती है वही ‘अवस्था’ शब्द सुनकर भी हो सकती है।
Mediation
मध्यस्थता
अंत:समूह द्वंद्व के समाधान का प्रक्रम जिसमे तटस्थ तीसरा समूह समझौता को सहज बनाने के लिए वार्ता में हस्तक्षेप करता है।
Medical psychology
चिकित्सापरक मनोविज्ञान
चिकित्सा विज्ञान की एक विशिष्ट शाखा जिसमें मानसिक रोगों और दोषों की रोकथाम, देखभाल, उनके उपचार और निदान और निजी समायोजन की विभिन्न समस्याओं का अध्ययन किया जाता है।
Megalomania
महामान्यता उन्माद
उन्माद-अवसाद मनस्ताप का एक लक्षण जिसमें व्यक्ति अपने को भ्रमवश किंतु हठपूर्वक बहुत बड़ा और श्रेष्ठ मानता हैं।
Megaphonia
उच्चस्वरता
ध्वनि-नि:स्सरण और शब्दोच्चार संबंधी एक वाग्विकार जिसमें व्यक्ति हमेशा बहुत जोर से बोलता है।
Meiosis
अर्धविभाजन
परिपक्वन के समय जीवाणु कोशिकाओं की विभाजन प्रक्रिया जिसमें वंशसूत्र अलग अलग-होकर मूल संख्या के आधे रह जाते हैं।
Melancholia
विषण्णता
एक प्रकार की मनोविकृति जिसमें व्यक्ति प्राय: अकारण ही अत्यंत खिन्न, दुखी, उदास और अधिकांश उद्दीपनों के प्रति उदासीन और निश्चेष्ट रहता है।