logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Electrical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Meson
मैसॉन
वह कण, जिसका द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन और परमाणु न्यूक्लीयस के बीच मध्यवर्ती है। ये कण या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने वाली न्यूक्लीय अभिक्रियाओं द्वारा उत्पन्न होते हैं। ऐसे कई मैसॉन हैं जो अपने द्रव्यमान विद्युत आवेश प्रचक्रण में भिन्न-भिन्न होते हैं तथा अस्थायी भी होते हैं। इनका औसत जीवन एक माइक्रो सैकंड से कम होता है।

M.K.S. Unit (meter, kilogram, second system of units)
(मात्रक की मीटर किलोग्रम सैकंड पद्धति) एम.के.ऐस. मात्रक
भौतिक एकक की एक पद्धति जिसमें मीटर किलोग्राम एवं सैकंड मूल मात्रक होते हैं।

Micro
माइक्रो
एक का दस लाखवाँ हिस्सा दर्शाने वाला पूर्व निर्धारित शब्द।
एक माइक्रो एम्पियर = एक एम्पियर का दस लाखवाँ हिस्सा।

Micron
माइक्रोन
लंबाई की इकाई। एक मीटर के 10 लाखवें हिस्से।

Mil
मिल
लंबाई की इकाई। एक इंच के एक हजारवें हिस्से के बराबर।

Milli
मिली
एक का हजारवाँ हिस्सा दर्शाने वाला पूर्व निर्धारित शब्द।
एक मिली एम्पियर = एक एम्पियर का हजारवाँ हिस्सा।

Mho
म्हो
चालकता की व्यावहारिक इकाई के रूप में कभी-कभी प्रयुक्त होने वाला नाम। यह पिंड की चालकता होती है , जिसका प्रतिरोध एक ओम के बराबर होता है।

Modified constant voltage charge
रूपांतरित स्थिर वोल्टता चार्ज/आवेश
विद्युत धारा को सीमित करने से समान वोल्टता के स्रोत से आवेशित करने का तरीका।

Molecular mass = Molecular weight
आण्विक द्रव्यमान/आण्विक भार
आक्सीजन परमाणु के द्रव्यमान के 1/16 वें भाग से विभाजित करने पर उपलब्ध द्रव्यमान।

Molecule
अणु
पदार्थ की स्वतंत्र अवस्था वाला लघुतम कण, जो पदार्थ के रासायनिक गुणधर्मों को प्रदर्शित करता है।


logo