उत्पादन के जीवन काल में प्रदर्शित स्थिर न्यूनतम विफलता दर का व्युतंक्रम। इसका उपयोग ऐसे उत्पादन के लिए होता है जिसकी मरम्मत सम्भव न हो।
Machanical characteristic of motor
मोटर की यांत्रिक अभिलक्षण
वह अभिलक्षण वक्र, जिसमें मोटर की घूर्ण और चाल को निर्देशाकों की तरह लिया जाता है।
Mechanical circuit closer
यांत्रिक परिपथ बंधक
वह यंत्रावली, जोकि बिना विद्युत प्रयोग के परिपथ को बन्द करने के काम आती है।
Mechanical efficiency
यांत्रिक दक्षता
(1) ब्रेक अश्व शक्ति और सूचित अश्व शक्ति का अनुपात।
(2) आदिचालक शैफ्ट पर उपलब्ध निर्गत कार्य और सूचित कार्य का अनुपात।
Mechanical equailibrium
यांत्रिक साम्यावस्था
किसी निकाय में अथवा उसके बाहर क्रियाशील सभी बलों के अन्तर्गत प्राप्त साम्यावस्था। इस अवस्था में सभी बलों का परिणामी बल शून्य होता है।
Mechanical seal
यांत्रिक सील
यांत्रिक युक्ति, जो पम्प के क्षरणरोधी - पेटी को सील करती है।
Mechanical shock
यांत्रिक प्रघात
किसी यांत्रिक तन्त्र का प्रबल अनावर्ती उत्तेजन जिसके कारण तन्त्र में सामान्यतः आपेक्षिक विस्थापन अत्यधिक हो जाता है।
Mechanical system
यांत्रिक तन्त्र
पिण्ड कमानी और अवमंदक का विन्यासित समुच्चय जिससे अभीष्ट क्रिया सम्पन्न हो सके।
Medium force fit
मध्यम बलात् फिट अन्वायोजन (श्रेणी -) ऋणात्मक छूट
इस प्रकार की फिट के अन्वायोजन में बहुत अधिक दाब की आवश्यकता पड़ती है तथा अवयव स्थायी तौर पर समन्वयोजित हो जाते हैं। इन फिटों का इस्तेमाल लोकोमोटिव पहिये, डायनमोमीटर के आर्मेचर तथा क्रैंक चक्रिका आदि को उनके धुरों एवं शाफ्ट पर बांधने में किया जाता है।
Mege ohm
मेगा ओम
विद्युत रजिस्टेंस की इकाई जोकि एक मिलियन ओम के बराबर होती है।