logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Left - hand thread
वामावर्त चूड़ी
पेच चूड़ी, जिसे यदि इसके अक्ष की दिशा में देखा जाये, तो वामार्वत दिशा में घुमाने पर ये चूड़ियां दर्शक से दूर भागती नजर आयेगी।

Left - hand tool
वामहस्त औजार
खराद पार्श्व औजार जिसमें कर्तन - धार दांयी ओर होती है और जो बांयी से दांयी ओर को काटता है, अर्थात आम खराद के हैडस्टॉक से विपरीत दिशा में।

Left - hand twist drill
वामहस्त मरोड - बरमा
मरोड़ - बरमा, जिसमें शैंक के ऊपर कर्तक धार और नली वामावर्त रूप में बनी होती है।

Legal entity
विधिक सत्ता
व्यक्ति न होते हुये भी जिन संस्थाओं को कानून की दृष्टि से व्यक्ति माना जाता है।

Lever chuck
लीवर चक
संकेन्द्रिक चक जिसको पेच के बजाय लीवर से संचालित किया जाता है।

Lever jeck
लीवर जैक
सरल जैक, जिसमें उठाने के लिये लीवर और टेक के लिये पाद लगे होते हैं।

Lever safety valve
लीवर सुरक्षा वाल्व
बॉयलरों में प्रयुक्त सुरक्षा वाल्व जो प्रायः लीवर प्रवर्तित होता है।

Light cut
हल्का काट
धातु खरादने के कार्य में उस काट को हल्का काट कहेंगे जब उस काट में हटाई गई छीलन पतली तथा संकीर्ण होती है फिर भी बड़े धातु - टुकड़ों से धातु हटाने के लिए काट को हल्का और छोटे धातु - टुकड़ों से धातु हटाने के लिए काट को भारी काट की संज्ञा देते हैं।

Lighting Cock
ज्वालक टोंटी
जैट/प्रधार जो गैस-इंजन सिलेंडर के अंदर गैसमिश्रण को प्रज्वलित करता है।

Lightning rod
तड़ित दण्ड
धातु निर्मित दण्ड जिसे भवन या जहाज के स्तम्भ के उपर लगा कर भू या नीचे पानी से जोड़ दिया जाता है ताकि तड़ित से रक्षा हो सके।


logo