रुधिर, लसीका जैसे शरीर के तरलों में पाए जाने वाले प्रतिरक्षी ।
Humoural immunity
देहद्रवी प्रतिरक्षा
जीव की रोधक्षमता, जो रक्त में प्रतिजन के प्रवेश से बने प्रतिपिण्डों के रक्तधारा में प्रवाहीत होने से होती है । अथवा सीरम के माध्यम से स्थानांतरित हो सकने वाली प्रतिरक्षा ।
Humus
ह्यूमस
सूक्ष्मजीवाणुओं के द्वारा अपघटित मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ । मिट्टी में पाया जाने वाला पदार्थ जो सूक्ष्मजीवाणु द्वारा कार्बनिक पदार्थों के अपघटन से बनता है ।
Hyaluronidase
हायल्यूरोनिडेस
वह एन्जाइम, जो हायल्यूरोनिक अम्ल के विघटन में उत्प्ररेक का कार्य करती है । इसे प्रसारण कारक भी कहते हैं ।
Hybrid arrested translation
संकर रुद्ध स्थानांतरण
ऐसी पात्रे तकनीक जिससे एम.आर.एन.ए. (mRNA) से संगत भी सी.डी.एन.ए. (cDNA) को पहचाना जाता है । यह तकनीक आर.एन.ए. (RNA) के साथ आधार युग्म बनाकर स्थानांतरण को संदमित करने की क्षमता पर आधारित है ।
Hybridization
संकरण
आर.एन.ए. (RNA) और डी.एन.ए. (DNA) की पूरक लड़ों का युग्मन जिसके फलस्वरूप आर.एन.ए. - डी.एन.ए. (RNA - DNA) संकर बनता है ।
Hybridoma
हाइब्रिडोमा
एक संकर कोशिका जो मज्जार्बुद (माइलोमा) और प्रतिपिण्ड बनाने वाली बी. लोम्फोसाइट के संलयन से बनती है ।
Hydrocooling
जलशीतन
सामान्य शीत संग्रहण से पहले ठंडा करने की प्रक्रिया ।
Hydrogen swell
हाइड्रोजन स्फीति
खाद्य अम्ल तथा डिब्बे के लोहे की अभिक्रिया के परिणामस्वरूप हाइड्रोजन गैस की उपस्थिति ।
Hydrolysis
जल-अपघटन
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें जल अन्य पदार्थ से क्रिया करके दो या से अधिक नए पदार्थ बनाता है । इसमें जल के अणु का आयनीकरण तथा कार्याधार पदार्थ टूटता है ।