logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Hydraulic intensifier
द्रवचालित तीव्रक
इस युक्ति का उपयोग जल का दाब बढ़ाने के लिये किया जाता है। मशीनों में उनकी कार्य अवधि के समय अधिक उच्च दाब पर जल प्रदाय इसके द्वारा किया जाता है।

Hydraulic jack
द्रवचालित जैक
वह जैक, जो द्रव द्वारा चालित होते हैं। इनका प्रयोग भारी बोझ को लघु ऊँचाई तक उठाने में किया जाता है।

Hydraulic lift
द्रवचालित लिफ्ट
इसमें एक मंच होता है जो एक उदग्र सर्पी रैम स्तम्भ के ऊपर लगा होता है। रैम एक स्थिर सिलिण्डर में सर्पित्र होती है। जल प्रदाय से जल को प्रदाय नल के द्वारा उच्च दाब पर प्रविष्ट करते हैं।

Hydraulic machines
द्रवचालित मशीनें
वह मशीनों जिनको चलाने के लिये द्रव का प्रयोग किया जाता है।

Hydraulic press
द्रवचालित प्रेस
इस प्रकार की प्रेस को चलाने के लेय द्रव का प्रयोग किया जाता है।

Hydraulic prime mover
द्रवचालित आदि चालक
वह माध्यम जिनके द्वारा द्रव की स्थितिज और गतिज ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित की जाती है।

Hydro dynamics
द्रव-गतिकी
इंजीनियरी की वह शाखा जिसमें तरल की गतिक अवस्था का अध्ययन किया जाता है।

Hydro mechanics
द्रव यांत्रिकी
तरल यांत्रिकी की वह शाखा जिसमें द्रवों की विरामवस्था एवं गत्यावस्था मे अध्यायन किया जाता है।

Hydrocone
जल शंकु
प्रवात नली के निकास पर एक कोर बना देते हैं तथा सिरों को फैला देते हैं। इस प्रकार की रचना को जल शंकु कहते हैं। इससे निस्तरण जल समान रूप से फैल जाता है।

Hydrostatics
द्रवस्थैतिकी
इंजीनियरी की वह शाखा जिसमें तरल का उसकी विराम अवस्था में अध्ययन किया जाता है।


logo