logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Feeder
प्रभरक
ढलाई के लिए सांचे में बनायी गयी नाली, जिससे संगलित धातु सांचे के विभिन्न भागों में पहुँचती है।

Feeler
फीलर
कठोर इस्पात एवं ज्ञात मोटाई की पत्तियां, जोकि जेबी चाकू में फलकों के समान आरोपित रहती है। इनके द्वारा दो पृष्ठों के मध्य की दूरी मापी जाती है।

Felt wheel
नमदा चक्र
पालिश करने के लिये नमदे का बना चक्र, जिसका प्रयोग धात्विक पृष्ठों को चमकाने के लिये किया जाता है।

Felt, paper
कागजी - नमदा
ऊन अथवा रेशों से दाब द्वारा निर्मित मोटे कपड़े के समान वस्तु। इसका उपयोग पालिश, ऊष्मा रोधन एवं परिष्करण क्रियाओं में किया जाता है।

Female
मादा
किसी भी कृत्य खंड के खोखले हिस्से को मादा हिस्सा कहते हैं। इसके अन्दर दूसरा हिस्सा प्रवेश करता है।

Female thread
आन्तरिक चूड़ी
छिद्र की आन्तरिक पृष्ठ पर काटे जाने वाली चूड़ियों को आन्तरिक चूड़ी कहते हैं।

Fence
फेन्स / बाड़
एक समायोज्य कोण वाला गाइड जोकि गोल आरी के बेंच से लगा होता है। इसका कार्य आरी द्वारा किये गये कार्य को नापना होता है।

Fencing - in
अन्तः बाड़
मशीनरी में, कार्यकारी मशीनों और घूर्णी पुर्जों का घेरा, जोकि दुर्घटनाओं से बचने के लिये लगाया जाता है।

Fender
रक्षिका
वह परदा या रक्षक जोकि किसी आग वाले स्थान के आगे लगाया जाते हैं ताकि भट्टी इत्यादि से छिटकने वाली चिनगारी की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Ferro manganese
फैरो मैगनीज
धातुओं मे कच्चा लोहा, जिनमें 20% से अधिक मैंगनीज होता है। इसे केवल फैरो भी कहा जाता है।


logo