logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Epidemic
महामारी
विशिष्ट कर्मक द्वारा उत्पन्न रोग जो जनसंख्या के विशाल भाग में होता है ।

Epidemiology
महामारीविज्ञान
विशाल जनसंख्या में हो जाने वाले रोग तथा उनके कारकों का वैज्ञानिक अध्यन ।

Epidermis
बाह्य त्वचा, अधिचर्म
त्वचा की बाहरी सतह ।

Epilimnion
अधिसर
जलाशयों के सतही स्तर जिनमें ऑक्सीजन तथा जैव मात्रा की उत्पत्ति प्रकाश संश्लेषण से होती है ।

Epilithic
अधिशिलावासी
चट्टान पर रहने वाला ।

Epiphytes
अधिपादप
जीव (सामान्यतः पौधे) जौ दूसरे पौधों पर उगते हैं किंतु उनसे पोषण नहीं लेते ।

Episome
अधिकाय
एक प्लैस्मिड जो स्वायत्त, स्वतः प्रतिकृतिकर अवस्था में रहता हो अथवा परपोषी के गुणसूत्रों में घुलमिल सकता हो ।

Epizoic
अधिजान्तव
एक प्राणी पर आश्रित या जीवित रहने वाला ।

Erythroblastosis fetalis
गर्भ रक्ताणुकोरकता
Rh ऋण माताओं Rh धन नवजात शिशुओं का रुधिरलयनी रोग; Rh समस्या ।

Erythrogenic toxin
लोहितजन आविष
स्ट्रेप्टोकोकस पाइसेजेनीज द्वारा उत्पन्न आविष जिससे स्कारलेट ज्वर होता है ।


logo