logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Epigenetic factors
अनुजात कारक
कुछ सूत्र कृमियों में लिंग-निर्धारण का नियमन करने वाले कारक जैसे-तापमान, भोजन का अभाव आदि।

Epiptygma
भग-पल्लव
भग द्वार के पास अंगुली-जैसी छोटी क्यूटिकलीय संरचना।

Epistasis
प्रबलता
एक प्रकार की जीन अंतरक्रिया जिसमें एक जीन दूसरे अविकल्पी जीन के लक्षणप्ररूप की अभिव्यक्ति नहीं होने देता।

Epitheliocoel
उपकलागुहा
प्ररूपी उपकला पर्युदर्या द्वारा आस्तरित देह गुहा।

Epithelium
उपकला
कोशिकाओं की एक परत जो किसी अंग या ऊतक की भीतरी अथवा बाहरी सतह का आस्तर बनाती है।

Epizoic
अधिजान्तव
प्राणि के शरीर पर रहने वाला या उससे संलग्न रहने वाला।

Equilibrium position
संतुलन स्थिति
किसी कीट जाति का समष्टि घनत्व जो दीर्घकाल तक लगभग स्थिर बना रहकर माध्य स्तर के आस-पास घटे बढ़े।

Eradication
उन्मूलन
किसी क्षेत्र से कीटों, खरपतवार, रोगाणुओं या अन्य पीड़कों का पूर्णतः विलोपन।

Essential phoresis
अनिवार्य संचलन
ऐसा संचलन जिसमें सूत्रकृमि की विशेष अवस्था का दूसरे परपोषी तक गमन आवशयक है ताकि जीवन-चक्र जारी रहे और समिष्ट परिरक्षित रहे।

Ethology
स्वाभाविकी
जीव व्यवहार का अध्ययन।


logo