कोई भी नियम या समीकरण जिसकी व्युत्पत्ति विशुद्ध रूप से गणितीय या भौतिक मान्यताओं के आधार पर न होकर अनुभव पर आधारित होती है।
Enamelling
एनेमलन / एनेमल लेपन
धातु - पृष्ठों को अधातुओं द्वारा लेपन की प्रक्रिया।
End cutting edge angle
सिरा कर्तन कोर कोण
औजार के सिरे पर कर्तन कोर और शैंक के सीधे भाग के किनारे वाली कोर के अभिलम्ब रेखा के बीच का कोण।
End measurement
सिरा मापन
यह मापन की एक विधि है, जिसमें विमाये किसी एक सिरे के सापेक्ष दी जाती है। यह लाइन - मापन की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक है।
End mill
सिरा - भ्रमिकर्तक
यह एक प्रकार का भ्रमिकर्तक है जिसका धड़ आमतौर पर शुण्डाकार होता है ताकि उसे सीधे तुर्क या साकेट में फिट किया जा सके। इसके वर्तुल सिरे पर कर्तक दाँते त्रिज्यीय स्थिति में लगे होते हैं। इसका उपयोग फलकन संक्रियाओं में किया जाता है तथा इसके द्वारा पार्श्व एवं सिरे दोनों की कटाई एक साथ हो जाती है।
End thrust (axial thrust)
अक्षीय - प्रणोद
किसी भी शैफ्ट के अक्ष की दिशा में लगने वाला बल अक्षीय प्रणोद कहलाता है।
Endless belt
सिराहीन पट्टा
ऐसा पट्टा, जिसके सिरे जुड़े होते हैं तथा यह शक्ति संचारण के लिए प्रयोग किया जाता है जैसे सपाट पट्टा तथा V-पट्टा।
Endless chain
सिराहीन चेन
ऐसी चेन, जिसके सिरे लिंक द्वारा आपस में जोड़ दिए जाते हैं। इसका उपयोग शक्ति संचरण के लिए किया जाता है।
Endless rope
सिराहीन रस्सा
एक प्रकार की रस्सी जिसके दोनों सिरे आपस में जुड़े हुए होते हैं। इसका प्रयोग प्रायः शक्ति संचरण के लिए किया जाता है।
Endless saw (band saw)
सिराहीन पट्टा आरी
यह एक पट्टा आरी ह ती है जिसके दोनों सिरे जुड़े होते हैं।