logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Conscientization
अंतःप्रज्ञा, कान्सेन्टाइज़ेशन
पॉलोफियरे द्वारा प्रस्तुत एक संकल्पना जो ब्राजीली शब्द conscientiacau से निकला है। इसके अनुसार शिक्षा का आशय मुक्ति है और मुक्ति होना चाहिए। इसका संबंध सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक विरोधों का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करने और उत्पीड़क तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने से है।

Conservation (Piagetian)
संरक्षण (पियाजेयी)
पियाजे द्वारा विकासात्मक मनोविज्ञान में विकसित एक संकल्पना जिसका संबंध उस संक्रिया से होता है जिसमें रूपांतरण के समय वस्तु अथवा वस्तुओं के समूह के कुछ पक्ष अपरिवर्तित रहते हैं। इन पक्षों का संबंध पदार्थों के सार, लंबाई, संख्या, भार, दूरी तथा आयतन आदि से होता है।

Construct congruence
निर्मिति सर्वांगसमता
अध्यापन-व्यवहार के विश्लेषण की एक विधि जिसमें इस विचार की संभावना रहती है कि एक ही अध्यापन व्यवहार का प्रभाव भिन्न विषयवस्तुओं, उद्देश्यों अथवा विद्यार्थियों पर भिन्न-भिन्न होता है। इस विचार का सुझाव ग्रेनिज ने एक मैट्रिक्स व्यवस्था के रूप में दिया है। इसके अनुसार कक्षा-व्यवहार प्रेक्षण सामग्री में दो संरचनाओं (जैसे ज्ञान की व्यवस्था तथा कक्षा में सामाजिक व्यवस्था) में सर्वांगसमति ढूंढी जाती है।

Consumer (simulation game)
उपभोक्ता
एक प्रकार का अनुरूपण खेल जिसमें बाजार में क्रय-विक्रय संबंधी समस्याओं पर निर्णय लेने के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। उदाहरणार्थ भाग लेनेवाले को यह तय करना होता है कि वह किसी वस्तु को नकद, ऋण लेकर अथवा किश्तों में खरीदे। इस खेल में भाग लेनेवालों की योग्यताओं तथा पृष्ठभूमि के अनुसार रूपांतरण किया जा सकता है।

Consumer education
उपभोक्ता शिक्षा
उपभोग की वस्तुओं के उपयुक्त चयन, क्रय तथा उपयोग से संबंधित शिक्षा जिसका उद्देश्य व्यक्ति, परिवार तथा सामुदायिक हितों का संरक्षण एवं जीवन स्तर और जीवन शैली का उन्नयन होता है।

Conversational chaining
वार्तालाप श्रृखंलन
बारलो द्वारा प्रस्तावित एक पद जिसमें पूर्ण पाठ को एक इकाई मानकर वार्तालाप के स्वाभाविक प्रभाव द्वारा विकसित किया जाता है न कि पाठ को अनेक अंशों में विभाजित करके प्रत्येक शास को प्रश्नोत्तर युग्म द्वारा।

Contiguity
सन्निधि
किसी उद्दीपन और अनुक्रिया के बीच स्थानिक, कालिक अथवा वैचारिक सन्निकट संबंध।

Continuation school
अनुवर्ती विद्यालय, पूरक विद्यालय
कार्यरत रहते हुए भी अपनी शिक्षा को जारी रखने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अंश कालिक विद्यालय।

Convocation
दीक्षांत समारोह
किसी विश्वविद्यालय स्तर की संस्था द्वारा आयोजित एक समारोह जिसमें सफल स्नातकों को उपाधियाँ प्रदान की जाती हैं। इस समारोह में कुलपति और संकायाध्यक्ष, शिक्षक, स्नातक आदि शैक्षिक परिधान में उपस्थित होते हैं और किसी आमंत्रित प्रमुख अतिथि द्वारा स्नातकों का उद्बोधन किया जाता हैं।

Co-operative teacher
सहकारी अध्यापक
अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आमंत्रित शिक्षण अभ्यास विद्यालय का वह अध्यापक जो शिक्षण अभ्यास में छात्र-अध्यापक का मार्गदर्शन करता है। इनका कार्य छात्र-अध्यापक द्वारा अध्यापन के संप्रत्यय का गहन और सार्थक विकास, अध्यापन के अनेक पक्षों का विश्लेषण तथा अध्यापन-व्यवहार को प्रोत्साहित करने में सहायता प्रदान करना है।


logo