logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Coefficient of variation
विचरण गुणांक माध्य की प्रतिशतता के रूप में व्यक्‍त किया गया मानक विचलन। वि. गु. (%) = मानक विचलन X 100 / माध्यम

Cohesion
संसंजन समान अणुओं के बीच आकर्षण के कारण ठोस या द्रव को आपस में बाँधे रखने वाला बल जो तापमान के बढ़ने के साथ-साथ कम हो जाता है।

Colloid
कोलॉइड विद्‍युत आवेशित अति सूक्ष्म कण जिसका व्यास सामान्यतः 10-6 से 10-4 मि.मि. तक होता है।

Colloidal clay
कोलॉइडी मृत्तिका एक माइक्रॉन से छोटे ऋण आवेशी मृत्तिका कण जो भौतिक एवं रासायनिक गुण धर्मों का निर्धारण करते हैं।

Colluvium
मिश्रोढक शैल खंडों और मृदा पदार्थ का निक्षेप जो गुरूत्वाकर्षण क्रिया के कारण खड़ी ढालों के आधार पर जमा हो जाता है।

Colony
कॉलोनी प्राणियों या पौधों के किसी जाति विशेष का ऐसा समूह जिसमें जीव आपस में इस तरह संगठित रहते हैं कि सदस्यों का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता।

Compaction
संहनन भारी कृषि मशीनों के प्रयोग द्वारा उत्पन्‍न यांत्रिक बलों के कारण स्थल घनत्व में वृद्धि।

Component soil
घटकीय मृदा वह मृदा जिसका औपचारिक नाम और विवरण होता है। इसमें मानचित्र यूनिट का निरूपण शामिल है जिसे मानचित्र यूनिट का नाम दिया जाता है।

Composite map
मिश्रित मानचित्र कई मानचित्रों के विलय से निर्मित एकल मानचित्र।

Composting
कम्पोस्ट बनाना वह जैव प्रक्रिया जिसमें वायुजीवी तथा अवायवीय दोनों प्रकार के सूक्ष्म जीव विस्तृत कार्बन : नाइट्रोजन अनुपात के कार्बनिक पदार्थ का अपघटन करते हैं। कचरे के कार्बन : नाइट्रोजन अनुपात को कम करते हैं। कम्पोस्टिंग का अंतिम उत्पाद अच्छी तरह सड़ा हुआ खाद होता है।


logo