कर्तन कोर के अभिलम्ब और छीलन वेग सदिश के बीच का कोण।
Chip flow velocity
छीलन प्रवाह वेग
कर्तन औजार के रेक फलक पर छीलन सर्पण का वेग।
Chip length ratio
छीलन लम्बाई अनुपात
बिना कटी छीलन और कटी छीलन की लम्बाई का अनुपात।
Chip thickness ratio
छीलन मोटाई अनुपात
बिना कटी छीलन की मोटाई और कटी छीलन की मोटाई का अनुपात।
Chip width ratio
छीलन चौड़ाई अनुपात
बिना कटी छीलन की चौड़ाई और कटी छीलन की चौड़ाई का अनुपात।
Chipping
संछीलन / छीलना / तराशना
(1) छैनी और हथोड़े की सहायता से धातु छीलना / धातु का छोटे - छोटे टुकड़ों में विभक्ति होने की क्रिया को भी संछीलन कहते हैं।
(2) छैनी - हथौडे द्वारा सतह से पदार्थ को छोटी - छोटी छीलन के रूप मे हटाना।
Chisel
छैनी
धातु या काष्ट को काटने का औजार, जिसके एक सिरे पर धार बनी होती है। विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न किस्म की छौनियां उपलब्ध हैं। यह चित्र -11 में दर्शायी गयी हैं।
Choke
चोक
कार्बुरेटर के प्रवेश द्वारा पर लगी वह युक्ति जो उसमें अन्दर जाने वाली वायु की मात्रा को कम करती है।
Chronic problem
दीर्घकालिक समस्या
गुणता सुधार की प्रक्रिया में बहुत समय से विद्यमान समस्या जिसके निवारण के लिये पूर्व स्थिति को बदलना आवश्यक होता है।
Chronograph
समयलेखी, क्रोनोग्राफ
सूक्ष्म गति अध्ययन में काम आने वाली एक युक्ति जो पूर्ण कार्य चक्र को अभिलेखित करती है।