logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bordered Pit
परिवेशित गर्त
दारू भित्ति पर स्थित वह गर्त, जिसका स्थूल किनारा पतले मध्य पटल के ऊपर उभरा रहता है।

Botany
वनस्पति विज्ञान
वह विज्ञान, जिसमें वनस्पति जीवन का अध्ययन किया जाता है।

Bract
सहपत्र
वह पत्ती, जिसके कक्ष से पुष्प या पुष्प शाखा निकलती हैं।

Bracteate
सहपत्रयुक्त
सहपत्र वाला फूल, जैसे बोगेनविलिया का फूल।

Bracteole
सहपत्रिका
सहपत्र के भीतरी ओर स्थित छोटी-सी पत्ती जो सामान्यतः पुष्पवृंत पर लगा होती हैं।

Branch
शाखा
तने अथवा किसी अन्य अंग से निकलने वाला उसी जैसा अंग।

Branching
शाखन
तने अथवा किसी अंग से शाखाओं का निकलना।

Brassica Alba (white Mustard)
श्वेत सरसों
क्रूसोफेरी कुल के पौधे का वनस्पतिक नाम जिसे सफेद सरसों कहते हैं।

Brassica Juncea
ब्रैसिका जंसिया
ब्रैसिका की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में बनारसी राई कहते हैं।

Brassica Nigra
ब्रैसिका नाइग्रा
ब्रैसिका की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में राई कहते हैं।


logo