logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Blow hole
वात छिद्र
साँचे में विद्यामान वायु या गैस निकलने के कारण ढलाई में बना कोटर। यह एक प्रकार का ढलाई दोष है।

Bolt
काबला
धातु से निर्मित बेलनाकार शलाका। इसके एक सिरे पर चूड़िया बनी होती हैं तथा दूसरे सिरे पर वार्गाकार या षड़ भुजाकार शीर्ष बना होता है।

Bolt cutter
काबला मशीन
एक मशीन, जो काबला - शीर्ष काटने में इस्तेमाल होती ह।

Bonding meterial
बंधक पदार्थ
वह पदार्थ जो अपघर्षी कणों के साथ मिलकर मजबूत मिश्रण तैयार करता है।

Bonus
बोनस
किसी भी उद्योग द्वारा वेतन के अतिरिक्त उसके किसी निर्धारित अनुपात में निश्चित अवधि के उपरांत देय राशि।

Bore
अभ्यांतर व्यास
किसी छेद का व्यास जैसे कि सिलिण्डर का आंतरिक व्यास।

Borehole pump
बेध छिद्र पम्प
इस पम्प में एक नल, कूप की तली से धरातल तक लगाया जाता है। नल के नीचे वाले भाग में छन्ना और फुट बालव लगे होते हैं। नल में फुटवाल्व के ऊपर अनेक प्रनोदक श्रंखला में लगाये जाते हैं जो एक ही शाफ्ट पर आरोपित होते हैं।

Boring
प्रवेधन
यांत्रिक इंजनियरी में, प्रवेधन खरादन का उल्टा है अर्थात इसके द्वारा किसी भी पदार्थ की आन्तरिक पृष्ठ को सही बेलनाकार रूप प्रदान किया जाता है। प्रवेधन और बरमाई में यह अन्तर है कि प्रवेधन द्वारा पहले से विद्यमान छिद्र, बरमे द्वारा किया छिद्र या ढलाई छिद्र को सही रूप प्रदान किया जाता है एवं अपेक्षित साइज तक बढ़ाया/परिवर्धित किया जा सकता है जबकि बरमाई - प्रक्रम का संबंध ठोस पदार्थ में छिद्र निर्मित करना होता है।

Boring head
प्रवेधन - शीर्ष
प्रवेधन - दण्ड में बनी एक वलय, जिसमें प्रवेधन - कर्तक बंधा होता है।

Boring tool holder
प्रवेधन औजार धारक
खराद - काठी पर या औजार धारक में प्रवेधन औजार को धारण करने के लिये एक प्रकार का ब्लॉक / खंडक।


logo