logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

algorithm
ऐल्गारिथ्म समस्या विशेष के हल के लिए प्रयुक्त विधि अथवा प्रक्रम, जिसके अंतर्गत निश्चित क्रम में क्रियायें कर अभीष्ट परिणाम प्राप्त किया जाता हैं। उदाहरणार्थ, महत्तम समापवर्तक निकालने के लिए यूक्लिड की कलन विधि।

algorithm translation
ऐल्गारिथ्मी अनुवाद एक भाषा से दूसरी में ऐल्गारिथ्म द्वारा रूपांतरण।

all purpose computer
व्यापक उपयोगी कम्प्यूटर देखिए 'general purpose computer'

alphabetic string
वर्ण-लड़ी, वर्णमाला वर्णक्रम में व्यवस्थित समुच्चय।

alphameric code
वर्णांक संकेत अभिकलित्र में निविष्ठ करने के लिए वर्णांकं संकेत।

alphanumeric code
वर्णांक संकेत देखिए 'alphameric code'

analog computer
अनुरूप अभिकलित्र सतत आंकड़ों को निरूपित करने वाले सतत चरों पर सक्रिया कर समस्या का हल निकालने वाला अभिकलित्र। इस प्रकार के अभिकलित्र में, स्थानांतरण, घूर्णन, वोल्टता आदि भौतिक चरों का प्रयोग होता है। अंकीय अभिकलित्र इसकी तुलन में असतत आंकड़ों द्वारा निरूपित चरों पर संक्रिया करता हैं।

analog converter
अनुरूप अंकीय परिवर्तक भौतिक गति या विद्युत-वोल्टता आदि के रूप में व्यक्त, अनुरूप अभिकलित्र के निर्गत संकेतों (सिग्नलों) को समानुपाती अंकीय रूप में परिवर्तित करने वाला परिवर्तक। अंकीय अभिकलन तंत्र के अर्न्तगत इसका प्रयोग किया जाता हैं।

analog network
परिपथ जाल अनुरूप भौतिक चरों का द्योतक परिपथ, जो गणितीय संबंध इस प्रकार प्रकट करता है कि मापक परिमाण सतत और प्रत्यक्ष जाना जा सके।

array
सारणी 1. पंक्तियों एवं स्तम्भों में व्यवस्थित अवयवों का निकाय। 2. प्रेक्षण समूह का स्पष्ट निरूपण, विशेष रूप से प्रेक्षणों का परिमाणक्रम में विन्यास।


logo