logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

adolescent spurt
कैशोर्य प्रवेश, कैशोर्य स्फुरण
यौवनारंभ या उससे पहले की वह अवस्था जिसमें शारीरिक अंगों (विशेषकर कद) का विकास त्वरित गति से होता है।

adult education
प्रौढ़-शिक्षा
व्यक्ति के विकास, ज्ञानवर्धन, सांस्कृतिक सुधार और व्यावसायिक कुशलता आदि के लिए औपचारिक एवं अनौपचारिक ढंग से दी जाने वाली शिक्षा।

adult education centre
प्रौढ़-शिक्षा केन्द्र
प्रौढ़ व्यक्तियों को औपचारिक अथवा अनौपचारिक शिक्षा देने के लिए प्रयुक्त होने वाला स्थान। यह विद्यालय, स्थानीय अभिकरण, पंचायत घर अथवा कारखाने आदि का कोई उपयुक्त भवन हो सकता है।

adult guidance
प्रौढ़ मार्गदर्शन
प्रौढ़ व्यक्तियों को अपने अनुभवों तथा व्यक्तिगत समस्याओं का विश्लेषण करने में दी गई व्यवस्थित सहायता जिससे वे स्वयं अपना मार्ग चुन सकें।

adult reading vocabulary
प्रौढ़ पठन शब्दावली
नव साक्षर वयस्कों की पठन सामग्री में सामान्यतः प्रयुक्त की जाने वाली शब्दावली।

adult school
प्रौढ़ विद्यालय
किसी सार्वजनिक विद्यालय भवन में वयस्कों को औपचारिक या अनौपचारिक ढंग से शिक्षा देने वाली संस्था। प्रायः इन विद्यालयों में उपस्थिति ऐच्छिक होती है और उपाधियाँ नहीं दी जातीं।

advance course
उच्च पाठ्यक्रम
किसी विषय का परिचयात्मक या प्रारम्भिक अवस्था से आगे का पाठ्यक्रम।

advancd training
उच्च प्रशिक्षण
परिचयात्मक या प्रारंभिक स्तर के बाद का प्रशिक्षण।

aesthetic education
सौन्दर्यपरक शिक्षा
अ- विद्यालय में छात्रों को सौंदर्यानुभूति और रसानुभूति प्रदान करने के लिए कक्षा के अन्दर और बाहर आयोजित कार्यक्रम। आ- सौन्दर्य के सिद्धांतों, मूलभूत लक्षणों तथा उसे जानने, उसका विश्लेषण और मूल्यांकन करने की प्रणालियों से संबंधित शिक्षा जो कला के शास्त्रीय विवेचन के द्वारा दी जाती है।

affiliated college
सम्बद्ध महाविद्यालय, सम्बद्ध कालेज
विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त महाविद्यालय जहां शिक्षण और परीक्षाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। ये महाविद्यालय विश्वविद्यालय द्वारा नियंत्रित होते हैं तथा उनके द्वारा निर्धारित शैक्षिक और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हैं। प्रायः विश्वविद्यालय के विविध निकायों में इनका प्रतिनिधित्व रहता है।


logo