logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Callback
पुन: साक्षात्कार
बाजार-सर्वेक्षण या जनमत-संग्रह के अंतर्गत सूचनादाताओं द्वारा व्यक्‍त मतों की सुसंगति, अनुरूपता या साक्षात्कारकर्ता की ईमानदारी की जाँच करने के उद्देश्य से दोबारा किया जाने वाला साक्षात्कार।

Campimeter
दृष्‍टिपरासमापी
एक सपाट चार्ट जिस पर दृष्‍टिक्षेत्र का मानचित्र प्रक्षिप्‍त करके दृष्‍टि पारस का मापन किया जाता है।

Cancellation test
निरसन परीक्षण, काट परीक्षण
भेद-बोध योग्यता का पता लगाने का एक गति परीक्षण जिसमें पात्र को चार्ट पर अनियमित रूप से फैले हुए एक या एक से अधिक निर्दिष्‍ट प्रतीकों, (अक्षरों, अंकों, शब्दों, ज्यामितीय आकृतियों आदि) को जल्दी जल्दी काटना होता है।

Cardiac neurosis
हृद् तंत्रिकाताप
हृदविकारों से संबंधित या उनके कारण होने वाले व्यवहार- विकार।

Cardinal traits
आधारभूत विशेषक
व्यक्‍तित्व के प्रभावी गुण जो व्‍यक्‍ति के लगभग सभी कार्यों में रेखांकित किये जा सकते हैं।

Case study
व्यक्‍ति अध्ययन
उन सभी सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, शारीरिक व्यावसायिक एवं अन्य परिवेशात्‍मक साक्ष्यों का संग्रह जिनके, द्वारा किसी व्यक्‍ति या सामाजिक इकाई, जैसे किसी परिवार, के बारे में सब कुछ समझा जा सके। इसका मनश्‍चिकित्सा, निर्देशन और सामाजिक एवं सांगठनिक कार्य की व्‍याख्‍या हेतु उपयोग किया जाता है।

Castration anxiety
शिश्‍नलोप दुश्‍चिंता
लड़कों में अपने जननांगों के काट लिए जाने अथवा लुप्‍त हो जाने का निर्मूल भय

Castration complex
शिश्‍नलोप मनोग्रंथि
लडक़ो में अपने जननांगों के लुप्‍त हो जाने का दमित एवं निर्मूल भय जिसे वे स्वीकार नहीं करते। लडक़ियों में सामान्यत: अपराध-दुश्‍चिंता से भरी यह मनोतरंग कि उनके भी कभी शिश्‍न था जो अब लुप्‍त हो गया है। मनोविश्‍लेषणवादी इसे दुश्‍चिंता का एक सार्वभौम कारण मानते हैं।

Catabolism
अपचय
जीवद्रव्य अर्थात् जीवित कोशिकाओं या ऊतकों के विघटन एवं विखंडन की प्रक्रिया जो उपचय की विरोधी होती है।

Catalepsy
पेशीप्रतिष्टंभ
1. ऐसी शारीरिक दशा जिसमें रोगी की पेशियाँ काफी समय तक अत्यधिक कठोर और अनम्य बनी रहें और वह चेतनाशून्य भी हो जाएँ। 2. मोम की तरह की नम्यता जिसमें रोगी के शरीरांग उसी स्थिति में बने रहते हैं जिस स्थिति में उन्हें कोई और कर देता है।


logo