विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए निर्धारित अर्हता और शिक्षा अवधि की कमी को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित पाठ्यक्रम। यह सामान्यतः एक वर्ष का होता है।
Principal
प्रधानाचार्य, प्रिंसिपल
उच्च माध्यमिक तथा महाविद्यालय का प्रशासनिक एवं अकादमिक प्रमुख।
Principle of reaction
प्रतिक्रिया सिद्धांत
अध्यापन प्रतिरूपों को सिद्धांत से व्यवहार में लाने की क्रिया को स्पष्ट करनेवाले चार संप्रत्ययों में से एक। इनसे अध्यापक को इस बात का मार्गदर्शन मिलता है कि अधिगमकर्ता की क्रियाओं के प्रति उसकी प्रतिक्रिया क्या होगी।
Private school
गैर सरकारी विद्यालय
व्यक्ति, न्यास अथवा समाज सेवी संस्थाओं द्वारा निजी रूप से चलाए जानेवाले विद्यालय जो निम्नलिखित तीन समूहों में वितरित किए जा सकते हैं:
1. मान्यता तथा अनुदान प्राप्त संस्थाएं।
2. मान्यता प्राप्त परंतु अनुदान रहित संस्थाएं।
3. मान्यता तथा अनुदान रहित संस्थाएं।
Proactive inhibition
अग्रलक्षी प्रावरोध
तीव्रतर उद्दीपन के प्रस्तुत होने पर उद्दीपन का प्रभाव कम हो जाना। जब जीव की कुछ कोशिकाओं की क्रियाधारिता से अधिक तीव्र उद्दीपन दिया जाता है तो तंत्रिकावेगों के प्रवाह और संबद्ध उद्दीपन की उद्दीप्यता में अवरोध हो जाता है।
Probability curve
संभाव्यता वक्र
किसी चर के प्रत्येक आनुक्रमिक मूल्य के आंकड़ों की बारंबारता को प्रदर्शित करनेवाली वक्ररेखा जो प्रायिकता के नियमों पर आधारित होती है।
Problem approach
समस्या उपागम
होल्मस् द्वारा विकसित एक प्रणाली, जिसका निर्माण शैक्षिक योजना तथा नीति निर्धारण को सुकर बनाने तथा शैक्षिक प्रक्रिया को नियंत्रित करनेवाले नियमों तथा सिद्धांतों को पहचानने के लिए किया जाता है। यह प्रणाली डीवी के निम्नलिखित अनुक्रमों पर आधारित है।
1. किसी प्राक्कल्पना का निरूपण, समस्या का विश्लेषण, संदर्भ का विशेष विवरण, परिणाम निकालना तथा प्राक्कल्पना का व्यावहारिक सत्यापन।
2. कक्षा अध्यापन को प्रभावी बनाने के लिए विषय-वस्तु को समस्या केंद्रित रूप में प्रस्तुत करना।
Problem solving ability
समस्या समाधान योग्यता
1. समस्यापरक परिस्थितियों के सही समाधान के लिए अपेक्षित क्षमता की मात्रा।
2. मानकीकृत परीक्षणों द्वारा समस्या-समाधान की योग्यता का आकलन।
Process model of curriculum
पाठ्यचर्या डिज़ाइन का प्रक्रिया प्रतिरूप
पाठ्यचर्या निर्माण का एक प्रतिरूप, जिसमें पाठ्यचर्या कार्यक्रम लक्ष्यों पर निर्भर न होकर प्रक्रिया पर आधारित होता है। इस कार्यक्रम का विशिष्ट विवरण तथा औचित्य निम्नलिखित के प्रक्रिया संबंधी सिद्धांतों के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है - शिक्षण प्रक्रिया की रूपरेखा, सामान्य उद्देश्यों, विषयवस्तु तथा अध्यापन विधियों का वर्णन।
Process-product research
प्रक्रिया-उत्पाद अनुसंधान
मुख्यतः अध्यापन प्रभावित पर अनुसंधान के संदर्भ में प्रयुक्त पद। प्रक्रिया अध्यापक की निजी विशेषता होती है जबकि उत्पाद शिक्षण उपरांत छात्र-व्यवहार। इस अनुसंधान में उन दोनों की अंतरक्रिया देखी जाती है।