कोर कर्तन मिल
एक बेल्लन मिल जिसमें किसी वस्तु के किनारों को बेल्लित करने के लिए बेलन ऊर्ध्वाधर स्थिति में सेट रहते हैं। इसका उपयोग चादरों, प्लेटों या पट्टियों को बेल्लित करने के लिए है।
Edging rolls
कोर कर्तन बेलन
रोलर मिल में विद्यमान एक प्रकार के बेलन, जो अपने विशेष प्रकार के पृष्ठों या खाँचों अथवा विशिष्ट व्यवस्था के कारण अनेक कोर-परिसज्जाओं को उत्पन्न करते हैं तथा बेल्लित उत्पाद की चौड़ाई को नियंत्रित करते हैं।
Effervescing steel
बुद्बुदन इस्पात
एक प्रकार का इस्पात जिसके पिंडन की आरंभिक अवस्थाओं में गैस तेजी के साथ निकलती है। इसमें पिंडों की बाहरी परतें अपेक्षाकृत शुद्ध होती है। इसमें समांतर वात-छिद्रों की एक सुस्पष्ट पद्धति होती है। पिंडों का भीतरी भाग अपेक्षाकृत अशुद्ध होता है जिसमें कहीं पर वात-छिद्र होते हैं। इसमें पाइप-कोटर अथवा संकुचन-कोटर बहुत कम या बिल्कुल नहीं होते। इस्पात की ऑक्सीकरण अवस्था और बुद्बुदन क्रिया की अवधि के अनुसार बुद्बुदन इस्पातों को उद्गामी इस्पात, नोमीयन इस्पात, छादित इस्पात अथवा शीतलित्र पट्टित इस्पात कहते हैं।
Eggertz test
ऐगर्ट्ज परीक्षण
कार्बन-इस्पातों में कार्बन की मात्रा को शीघ्र निर्धारित करने की विधि। इसमें नमूनों के पूर्वनिर्धारित भार को नाइट्रिक अम्ल में घोलकर इसे अंशाकित नली में डाल दिया जाता है। जिसमें उसके रंग का मिलान ठीक उसी ढंग से उपचारित कार्बन की ज्ञात मात्रा वाले प्रतिदर्श से किया जाता है। यह अंशाकित नली ऐगर्ट्ज नली कहलाती है।
Eggertz tube
ऐगर्ट्ज नलिका
देखिए-- Eggertz test
Erhardt process
एरहार्ट प्रक्रम
सीवनहीन इस्पात नलियों को बनाने की विधि जो बड़ी और भारी नलियों के लिए अधिक उपयुक्त है। यह अपकर्ष बेंच प्रक्रम का संशोधित रूप है जिसमें एक गर्म, खोखले ब्लूम को ऐसे रूपदाओं की श्रेणी में प्रविष्ट कराया जाता है जिनके भीतरी व्यास क्रमशः घटते जाते हैं किंतु एरहार्ट प्रक्रम में केवल तीन या चार रूपदाओं का प्रयोग होता है।
Elastic after effect
प्रत्यास्थ पश्च प्रभाव
किसी धातु पर प्रयुक्त भार को कम करने अथवा हटा देने के बाद सूक्ष्म मात्रा में होने वाली पश्चगामी प्रत्यास्थ उपलब्धि।
Elastic failure
प्रत्यास्थ विफलता
किसी भाग का स्थायी रूप से इतनी अधिक मात्रा में विरूपित हो जाना कि वह ठीक ढंग से काम न कर सके। फ्रेम अथवा किसी मोटर कार के अगले पहिए की धुरी का मुड़ जाना इसका उदाहरण है। प्रत्यास्थ विफलता का कारण प्रत्यास्थ श्रांति होती है।
Elastic fatigue
प्रत्यास्थ श्रांति
पदार्थों द्वारा प्रदर्शित एक गुण जिससे पूर्ण प्रत्यास्थता की अस्थायी हानि हो जाती है। पदार्थों पर लंबे समय तर विरूपण-प्रतिबल लगाने के बाद, प्रतिबल हटाने के बाद भी वे शीघ्र अपने पूर्व रूप में नहीं लौटते हैं, बल्कि अपनी प्रत्यास्थता को धीरे-धीरे पुनः प्राप्त करते हैं।
देखिए-- Elastic failure भी
Elcometer
ऐल्कोमीटर
इस्पात पर अचुंबकीय लेपों की मोटाई को नापने का एक छोटा यंत्र। इसमें स्थायी चुंबक से जुड़े दो ध्रुव होते हैं जिनके बीच में एक लोहे का टुकड़ा घूमता है। जब ध्रुवों को भिन्न भिन्न नमूनों पर रखा जाता है तो अचुंबकीय लेप की मोटाई के अनुसार लोहे की स्थिति बदल जाती है। लोहे के टुकड़े की इस नई स्थिति का पता एक अशांकित मापनी पर घूम रही सूई से लग जाता है।