मानक शीर्षक
विभिन्न शीर्षकों वाली कृतियां जिसका किसी समावेशी शीर्षक के अंतर्गत सूचीकरण किया गया हो। इसे पारम्परिक या एकरूप शीर्षक भी कहते हैं।
standard work
मानक ग्रंथ
ऐसी पुस्तक जिसे स्थाई मूल्य के रूप में मान्यता प्राप्त हो।
stock testing
संग्रह निरीक्षण
पुस्तकालय में पुस्तकों की परिग्रहण पंजी या शेल्फ लिस्ट से मिलान ताकि खोई हुई पुस्तकों के विषय में पता चल जाए।
sub-heading
उपशीर्षक
ऐसा गौण शीर्षक जो किसी विषय के विभाजन में प्रयुक्त हो।
मूल शीर्षक के बाद प्रयुक्त होने वाले वे शब्द-समूह जो मूल शीर्षक को स्पष्ट करते हैं और बहुधा विराम चिह्न के पश्चात् दिए जाते हैं।
subject
विषय
किसी पुस्तक का मुख्य जा आधार विषय।
subject bibliography
विषयपरक ग्रंथसूची
ऐसी ग्रंथसूची जिसमें एक व्यक्ति या विषय से सम्बन्धित लेखन सूची रहती हैं।
subject cross reference
विषय अंतर्निर्देश
एक विषय शीर्षक से दूसरे विषय शीर्षक का दिया गया निर्देश।
subject heading
विषय-शीर्षक
ऐसा शब्द या शब्द समूह जिससे एक विषय के अंतर्गत आई सारी सामग्री को प्रविष्ट किया जा सके।