अध्ययन की एक प्रणाली जिसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ या अनुसंधानकर्ता मिलजुलकर अपने-अपने दृष्टिकोण से समस्या की जांच करने और उसका समाधान करने का प्रयास करते हैं, जैसे बालक की विकास-प्रक्रिया में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का मनोवैज्ञानिकों, समाजशात्रियों और शिक्षाविदों द्वारा अध्ययन किया जाना।
intermediate examination
इंटर परीक्षा, मध्यवर्ती परीक्षा
उच्च विद्यालय के पश्चात् और स्नातक परीक्षा से पूर्व लगभग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्तर की परीक्षा। यह सामान्यतः उच्च विद्यालय के दो वर्ष पश्चात् ली जा सकती है।
intern
प्रशिक्षु
ऐसा प्रशिक्षार्थी जो अपने व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान व्यावहारिक ज्ञान और कौशल वास्तविक परिस्थिति में अभ्यास द्वारा प्राप्त करे। सैद्धांतिक शिक्षा को व्यवसाय में व्यावहारिक रूप देने और स्वतन्त्र रूप से व्यवसाय का उत्तरदायित्व ग्रहण करने के लिए विभिन्न अभ्यासों में वह अभी परिवीक्षाधीन हो।
internship plan
शिशिक्षु अध्यापक योजना
प्रशिक्षण प्राप्त करने की अवधि में व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्राप्त करने के लिए किसी विद्यालय में वैतनिक या अवैतनिक अध्यापन अभ्यास की योजना। इसके अन्तर्गत अध्यापक को योग्य शिक्षक तथा प्रशासक बनने तथा विद्यालय की प्रशासनिक समस्याओं का निरपेक्ष अध्ययन करने का अवसर दिया जाता है। प्रायः इसी के बाद उसका अध्यापन प्रशिक्षण पूर्ण समझा जाता है।
interpolated learning
अंतर्विष्ट अधिगम
किसी विषय की अधिगम प्रक्रिया में दो प्रावस्थाओं के दौरान अतिरिक्त कौशल सीखना और अन्य विषय का ज्ञान प्राप्त करना।
interpretative guidance
व्याख्यापरक निर्देशन
मार्ग निर्देशन कार्यक्रम जिससे व्यक्ति उन शैक्षिक, सामाजिक, व्यावसायिक, मनोरंजनात्मक, नागरिक और स्वास्थ्य संबंधी क्रियाओं के अर्थ समझ सके जिनमें वह भाग ले रहा हो और भाग लेता रहेगा। इस कार्यक्रम के आधार पर व्यक्ति उन अभिवृत्तियों, आदतों, रुचियों और आदेशों को अपनाता है जो उसे अपना भविष्य बनाने में सहायता करती हों।
interschool competition
अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता
प्रारम्भिक और माध्यमिक विद्यालयों के बीच होने वाली अनुसूचित प्रतियोगिताएं, प्रायः इसमें खेलकूद प्रतियोगितायें आती हैं। भाषण, नाटक, संगीत आदि से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
interview
साक्षात्कार, इन्टरव्यू
व्यक्ति विशेष के साथ किसी विशिष्ट प्रयोजन से की गई औपचारिक भेंट वार्ता।
intrinsic programming
आन्तरिक कार्यक्रमण
कार्यक्रमण की एक प्रविधि जिसकी विशेषता सापेक्षतः लम्बे एकांश, बहु-विकल्प, अनुक्रियाएं तथा शाखन का संगत प्रयोग है। यदि प्रत्येक एकांश का सूचना भाग पढ़ लेने के पश्चात् छात्र सामग्री पर आधारित उस प्रश्न के सही उत्तर चुन लेता है तो फिर उसे ऐसे नए एकांश दिए जाते हैं जो नई सूचना देते हैं, यदि वह गलत विकल्प चुनता है तो छात्र को ऐसा एकांश दिया जाता है जो यह बताता है कि उसका चुना हुआ विकल्प गलत क्यों था; यह सूचना वह विकल्प इस सीमा तक देता है कि कार्यकर्ता, छात्रवर्ग द्वारा संभव प्रत्युत्तरों का पूर्वानुमान कर लेता है और प्रत्येक छात्र द्वारा चुने गए कार्य कार्यकर्ता की अनुक्रियाओं के नियंत्रण में होते और वे भिन्न-भिन्न योग्यता वाले छात्रों के साथ भिन्न-भिन्न होते हैं।
introductory course
प्रवेश पाठ्यक्रम
किसी भी विषय या क्षेत्र में प्रारम्भिक पाठ्यक्रम जिसके पश्चात् उसी विषय या क्षेत्र में उच्च पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती हो।