logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

legal advertisement
अदालती विज्ञापन न्यायालय की सूचना (नोटिस) आदि का विज्ञापन।

legal reporter
विधि समाचारदाता वह समाचारदाता जो अदालतों की कार्यवाही के समाचार तैयार करता है।

legend
चित्र-परिचय, लीजंड किसी चित्र अथवा रेखांकन के नीचे लिखा विवरण।

legger
समाचार संग्रहकर्ता वह समाचार संग्रहकर्त्ता जो स्वयं समाचार को लिखता नहीं बल्कि समाचार प्राप्त करके समाचारपत्र के संपादकीय विभाग को दूरभाष पर लिखा देता है।

leg man
समाचार संग्रहकर्ता देखिए 'legger'

letter press
लेटर प्रेस, अक्षर छपाई वह मुद्रण-यंत्र जिसमें उभरे हुए अक्षरों अर्थात् सीधे मुद्राक्षरों के सम्पर्क से छपाई होती है। ट्रेडल, सिलेंडर आदि मशीनें इसी श्रेणी में आती हैं।

letter press poster
मुद्रित इश्तहार अक्षर छपाई प्रणाली से छापा गया पोस्टर।

letters column
पाठक-पत्र स्तंभ वह स्तंभ जिसमें सम्पादक के नाम पाठकों के पत्र प्रकाशित किए जाते हैं।

letter space
अक्षर अंतराल संज्ञा रूप में--कम्पोजित पंक्ति में अक्षरों के बीच डाला गया धातु का छोटा टुकड़ा। क्रिया रूप में--कम्पोजन के समय अक्षरों के बीच स्पेस डालना।

libel
अपमान लेख एक विधि-शब्द, जिसका अर्थ है असत्य और अपमानजनक लेखन या प्रकाशन। यह मौखिक मानहानि से भिन्न है, जिसे स्लेंडर कहते हैं।


logo