logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Liming
चूनायन मृदा अम्लता को कम करने तथा पादप वृद्धि के लिए कैल्सियम की पूर्ति हेतु मृदा में चूना मिलाना।

Liming material
चूनायन पदार्थ मृदा में चूनायन के लिए कैल्सियम और मैग्निसियम के दोनों तत्वों के ऑक्साइड, हाइड्रॉक्साइड या कार्बोनेट।

Linear response
रैखिक अनुक्रिया ऐसी अनुक्रिया जिसमें निवेश के साथ-साथ उत्पाद समानुपातिक रूप से परिवर्तित होता है। समीकरण निम्नवत है- y=a+bx जहाँ y = उत्पाद a= निवेश रहित उत्पाद b= परिवर्तन दर x= निवेश

Liquid fertilizers
द्रव उर्वरक द्रव उर्वरकों में अनिवार्य तत्व तरल रूप में होते हैं। ये या तो घुलन शील पोषकों अथवा तरल निलम्बों के रूप में अथवा दोनों ही रूपों में होते हैं।

Liquid limit (LL)
द्रवसीमा (एल.एल.) मृदा गाढ़ता की द्रव और सुघट्य अवस्था के मध्य स्वेच्छ सीमा के सुसंगत जलांश।

Listing
मेंड बनाना उपस्कर द्वारा मिट्टी को काटकर उसे दो कूंडो के विपरीत दिशा में फेंकते हुए समरूप कूंड और मेंड बनाना।

Lithic contact
शिली संपर्क मृदा और जमीन के नीचे सतत एवं पर्याप्त रूप से संसक्त सामग्री के बीच सीमा।

Lithosequence
शैल अनुक्रम संबंधित मृदाओं का वह समूह जिसके कुछ मृदा लक्षण जनक सामग्री में अंतर होने के कारण एक दूसरे से भिन्न होते हैं।

Litter
करकट भू-पृष्ठ पर संचित शुष्क या ताजा गिरी पादप सामग्री।

Loam
दुमट 1. मुख्य रूप से मृत्तिका, सिल्ट और बालू के मिश्रण से संघटित एक प्रकार की समृद्ध मृदा, जिसमें यदाकदा अपघटित पदार्थों का कुछ अधिमिश्रण भी रहता है। 2. वह मृदा जिसमें 7-27 प्रतिशत मृत्तिका, 28-50 प्रतिशत गाद तथा 52 प्रतिशत से कम बालू होती है।


logo