logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Maturity
परिपक्वता
व्यक्ति की क्षमताओं और योग्यताओं के विकास की स्थिति।

Mean
माध्य
किसी बारंबारता वितरण की केन्द्रीय प्रवृत्ति का एक माप जिसे साधारणतया औसत भी कहा जाता है और जिसे उस वितरण के समस्त मूल्यों या प्राप्तांकों के जोड़ को प्राप्तांकों की कुल संख्या से भाग देकर निकाला जाता है।

Mechanization
यंत्रीकरण, मशीनीकरण
उत्पादन प्रक्रिया में मनुष्यों के स्थान पर मशीनों का प्रयोग करना।

Median
मध्य, माध्यिका
केंद्रिय प्रवृत्तियों की माप का वह बिंदु जिससे वितरण दो भागों में इस तरह बंटता है कि जितने प्राप्तांक बिंदु से ऊपर होते हैं उतने ही नीचे।

Mediation board
मध्यस्थता मंडल, मध्यस्थता बोर्ड
विवाद से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों से समझौता कराने के लिए नियुक्त मंडल।

Medical social work
चिकित्सा समाज कार्य
रोगियों के निदान और उपचार से संबंधित वैयक्तिक, पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं के अध्ययन और निवारण का वृत्तिक समाज कार्य।

Mental ability
मानसिक योग्यता
अमूर्त प्रत्ययों को समझने सीखने और समस्याओं का वस्तुनिष्ठ रूप से विश्लेषण करने तथा जटिल कार्यों को करने की क्षमता।

Mental conflict
मानसिक द्वंद्व, अंर्तद्वंद्व
व्यक्ति की वह मानसिक स्थिति जब उसके मन में परस्पर विरोधी भाव कार्य करते हों।

Mental deficiency
मानसिक न्यूनता, मानसिक हीनता
अवसामान्य बौद्धिक विकास के सभी स्तरों का द्योतक शब्द जिसमें मूढ़ता, बालिशता, जड़ बुद्धि और सीमांत न्यूनता सभी शामिल हैं।

Mental disorder
मनोविकार
अस्थायी या दीर्घकालीन, मनोजात या देहजात, कार्यात्मक या आंगिक किसी भी प्रकार की समंजन संबंधी गंभीर या निर्योग्यताकारी विफलता जिसमें मनस्ताप और तंत्रिकाताप दोनों शामिल हैं किन्तु आमतौर पर मानसिक न्यूनता शामिल नहीं है।


logo