logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Content Word
आशय शब्द
देखिए- 'concept word'।

Culture Bound Word
संस्कृतिनिष्ठ शब्द
ऐसा शब्द जो किसी भाषा की संस्कृति की विशिष्टता को अभिव्यक्त करता है।

Denotative Word
वाच्यार्थक शब्द
शब्द जो भाषिकेतर पदार्थ की सामान्य विशेषताओं को अभिव्यक्त करता हो।

Dialectical Word
बोली शब्द
शब्द जो विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के भाषारूप (बोली) से संबंधित हो।

Deictic Word
संकेत वाचक शब्द
वे शब्द जो भाषिकेतर जगत की इकाइयों की ओर प्रत्यक्ष रूप से संकेत करते हैं। जैसे- 'यह' 'वह' आदि।

Empty Word
रिक्त शब्द
ऐसा शब्द जो भाषिकेतर जगत के किसी पदार्थ की ओर इंगित न करता हो, मात्र व्याकरणिक सूचना देता हो। जैसे- अँग्रेजी के 'the', 'to' आदि।

Frequent Word
अधिक प्रचलित शब्द
सामान्य एवं अधिक प्रयोग में आने वाला शब्द।

Function Word
प्रकार्य शब्द
देखिए- 'functional word'।

Functional Word
प्रकार्यात्मक शब्द
इस प्रकार की व्याकरणात्मक इकाइयाँ जो वाक्य रचना में शब्दों को परस्पर जोड़ने और उन्हें एक भाषिक इकाई के रूप में प्रयुक्त होने में सहायता करती हैं। जैसे- 'ने' और 'से' आदि।

General Word
सामान्य शब्द
सामान्य प्रयोग के शब्द जो किसी विशेष विषय क्षेत्र के न हों।


logo