logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Form
रूप
ऐसी वर्गिकीय इकाई जिसके व्यष्टियों का केवल एक ही लक्षण बड़ी इकाई के व्यष्टियों से भिन्न होता है।

Formulation
1. संरूपण 2. संरूप
वह पीड़कनाशी उत्पाद जो साक्रिय संघटक, वाहक और अन्य योगजों के मिश्रण से बिक्री या उपयोग के लिये तैयार किया जाता है।

Fossor
फोसोर
मुख के अग्र सिरे में मुखोष्ठ गुहा से निकलने वाली गतिशील दाँत जैसी संरचना।

Fossoria
फॉसोरिया
बाहर की ओर गतिशील काइलोस्टोमि दाँत।

Four layer cuticular system
चतुःस्तरीय क्यूटिकलीय तंत्र
चार प्रमुख स्तरों से बनी क्यूटिकल व्यवस्था जिसमें अधिक्यूटिकल, बाहग्यक्यूटिकल, मध्यक्यूटिकल और क्यूटिकल होते हैं।

Freeliving nematode
मुक्तजीवी सूत्रकृमि
वे सूत्रकृमि जो प्राणियों और पादपों पर परजीवी नहीं होते।

Fugitive swelling
आशुलोपी सूजन
(दे. Calabar)

Full bibliographical synonymy
संपूर्ण समनाम सूची
नाम पद्धति की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए क्रमबद्ध रूप से व्यवस्थित किसी वर्गक के लिए संदर्भों की समग्र सूची।

Fumigation
धूमन
आविषालु वाष्पशील रसायनों के प्रयोग से पीडकों को मारने की प्रक्रिया।

Funaria
फ्यूनेरिया
डोरिलैमिडी कुल का वंश शरीर बेलनाकार और अधरतः चापाकार; क्यूटिकल महीन अनुप्रस्थ धारियों वाली; सिर अलग-सा दिखाई पड़ता है; भग अनुदैर्ध्य; अंडाशय उभय अंडाशयी, पश्चवलित; द्विक द्वैध; पूंछ कुंठित शंकुभ: पुच्छ-पिप्पल उपस्थित होता है।


logo