व्यष्टि सापेक्ष शिक्षण की एक व्यवहार प्रबंधक योजना जिसमें स्पष्ट निरूपित तथा दैनिक प्रगति अभिलेखों पर आधारित छात्र-निष्पत्ति के परिवीक्षण पर बल दिया जाता है।
Pre conception
पूर्व अवधारणा
पर्याप्त प्रमाण और तथ्य एकत्रित करने में पहले ही बना लिया गया कोई सिद्धांत, धारणा या दृष्टिकोण।
Preconscious
अग्रचेतन
ऐसी अव्यक्त मानसिक प्रक्रियाएं जिन्हें व्यक्ति किसी निश्चित समय पर तो नहीं जानता किंतु उन्हें किसी समय भी जान सकता है।
Predictive inferences
प्रागुक्तिपरक निष्कर्ष
अनुभव, प्रेक्षण अथवा अनुसंधान पर आधारित ऐसे निष्कर्ष जिनका उपयोग भविष्य कथन के लिए किया जा सकता है।
Premack principle
प्रीमैक सिद्धांत
पुनर्बलन का एक सिद्धांत जिसमें पुनर्बलन के प्रभावों का निरूपण व्यक्ति के क्रिया भंडार में किन्ही क्रियाकलापों के मूल्यों को अधिक मान्यता देने अथवा इन क्रियाकलापों के होने की संभाव्यता के संदर्भ में किया जाता है।
Pre operational phase
पूर्व संक्रियात्मक चरण
पियाजे द्वारा प्रतिपादित विकास का दूसरा चरण जो सामान्यतः दो से सात वर्ष तक का होता है। इसमें बालक संक्रियाओं का निर्माण करने के लिए संवेदनगतिक व्यवस्था से क्रियाओं के आंतरीकरण की ओर अग्रसर होता है। पहले बालक परिस्थिति के केवल एक पक्ष पर ही ध्यान केंद्रित करता है अब वह पारस्परिक परिवर्तन वाले अन्य पक्षों पर ध्यान देकर अपने चिंतन को नियमित करता है।
Preparatory school
प्राक्र-प्रवेश विद्यालय
(1) भारतवर्ष में प्राथमिक शाला में भरती होने से पूर्व तैयारी करवाने वाली शिक्षा संस्था।
(2) एक शैक्षिक संस्थान से दूसरे शैक्षिक संस्थान में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया विद्यालय।
(3) अमरीका में निजी संस्थाएं जो छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार करती हैं।
Preparatory set
पूर्वविन्यास
1. ऐसी शारीरिक संस्थिति या अभिवृत्ति जिससे व्यक्ति कोई कार्य करने के लिए तैयार होता है।
2. ऐसी तंत्रिकीय दशा जो कुछ उद्दीपनों की प्रभाविता कम करके अन्य उद्दीपनों की प्रभावशीलता बढ़ा देती है।
Pre primary education (pre school education)
पूर्व प्राथमिक शिक्षा
औपचारिक प्रारंभिक शिक्षा प्रारंभ करने से पूर्व बालकों के लिए एक शैक्षिक कार्यक्रम। इसमें बालकों की आयु, रूचियों और आवश्यकताओं के अनुसार प्रयोजनबद्ध क्रियाकलाप द्वारा औपचारिक शिक्षा के लिए तत्परता विकसित की जाती है। इसमें मांटेसरी, किंडरगार्टन आदि पद्धतियों का प्रयोग होता है।
Pressey device
प्रैसी की युक्ति
प्रैसी द्वारा बहु विकल्प परीक्षणों में प्रयोग के लिए विकसित एक युक्ति। इस युक्ति की व्यवस्था इस प्रकार की जाती है कि टूटे हुए एकांश का उल्लंघन किया जा सकता है अथवा इसे उस समय तक दोहराया जा सकता है जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए। इससे मूल प्राप्तांक प्राप्त कर लिए जाते हैं तथा एकांश विश्लेषण अथवा त्रुटि गणना भी की जाती है।