ड्यूरैनिकैल
एक काल कठोरण संक्षारणरोधी मिश्रातु जिसमें 93.7% निकैल, 0.05% तांबा, 0.35% लोहा, 4.4% ऐलुमिनियम, 0.5% सिलिकन, 0.4% टाइटैनियम और 0.3% मैंगनीज होता है। इसका उपयोग रासायनिक संयंत्रों में किया जाता है।
Durionizing
ड्यूरायनन
एक विद्युत-अपघटनी प्रक्रम जिसका प्रयोग घिसे हुए पुरजों पर कठोर क्रोमियम का लेप चढ़ाने के लिए होता है। जिन पुरजों पर यह लेप चढ़ाया जाता है वे घर्षण के कारण घिसने से बच जाते हैं।
Durex
ड्यूरेक्स
एक ताम्र मिश्रातु जिसमें 10% वंग और 4-5% ग्रैफाइट होता है। यह सिंटरित और सरंध्र होता है। इसका उपयोग तेल संसिक्त बेयरिंगों के लिए होता है।
Durville process
डर्वेल प्रक्रम
एक विशेष संचलन प्रक्रम जिसमें गलित धातु को धातुमल के साथ मिलाए बगैर संचक बनाए जा सकते हैं और साथ ही संचकन के दौरान धातु का वायु के साथ संपर्क भी नहीं होता।
Dutch gold
डच स्वर्ण
एक ताम्र यशद मिश्रातु जिसमें 20% यशद होता है। यह अत्यंत तन्य होता है और इसका विशिष्ट रंग होता है। इसका उपयोग गिल्डन के लिए तथा पर्णी के रूप में किया जाता है।
Dutch metal
डच धातु
एम ताम्र-यशद मिश्रातु जिसमें 20--24% यशद होता है। यह अत्यंत तन्य और विशिष्ट रंग का होता हे। इसका उपयोग कांस्यन के लिए तथा पर्णी और स्वर्ण-पत्र के रूप में किया जाता है।
Earing
कर्णन
बेल्लन, फोर्जन अथवा गंभीर कर्षण द्वारा यांत्रिक अभिरूपण उत्पादों में उत्पन्न होने वाला दोष इसमें चादर में दैशिकता के कारण यांत्रिक अभिरूपण उत्पादों के सबसे ऊपरी किनारों के चारों ओर तरंगिलता उत्पन्न हो जाती है।
Eddy current test
भंवर धारा परीक्षण
देखिए-- Nondestructive tests के अंतर्गत
Edge dislocation
कोर प्रभ्रंश
देखिए-- Dislocation के अंतर्गत
Edger
कोरक
फोर्जन में प्रयुक्त यह शब्द प्रायः रूपदा के उस भाग के लिए प्रयुक्त होता है जो धातु को, फोर्जित किए जाने वाले आकार के अनुसार आवश्यक अनुपातों में विभाजित करता है। बेलन-कोरक स्टॉक को अनेक परिकमण-ठोसों का आकार देता है जबकि बॉल-कोरक, बॉल बनाता है।