व्यापक रूप से औपचारिक या अनौपचारिक परिस्थितियों में अधिगम को सरल बनाने के लिए दिया जाने वाला निर्देशन। इसका प्रयोग बहुधा कुशलताओं के प्रशिक्षण के लिए किया जाता है।
integrated curriculum
समाकलित पाठ्यचर्या
पाठ्यचर्या जिसमें विभिन्न विषयों को अलग-अलग न पढ़ा कर एक दूसरे से संबंधित करके पढ़ाया जाता है। विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों का जीवन की समस्याओं तथा अध्ययन के व्यापक क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकरण किया जाता है और उनको इस ढंग से एकीकृत किया जाता है जैसा कि उनका संबंध वास्तविक जीवन में होता है।
integrated personality
समाकलित व्यक्तित्व
एक सक्रिय और समन्वित व्यक्तित्व जिसमें विभिन्न स्तर की मानसिक विधाओं-आदतों, गुणों आदि में सुसंगति होती है। इस प्रकार का व्यक्ति मन, वचन, कर्म से एक होता है। ऐसे व्यक्तित्व की विशेषता यह होती है कि वह हर तरह की परिस्थिति या संघर्ष में अपना नियंत्रण नहीं खोता और अपनी प्रतिक्रिया में एकरूपता बनाए रखता है।
integration
एकीकरण, समाकलन
जीव की वह स्थिति जिसमें क्रियात्मक, शारीरिक, संवेगीय और मानसिक प्रक्रियाओं का आंतरिक और बाह्य परिवेश के साथ परस्पर समायोजन होता रहे और इस समायोजन के फलस्वरूप कोई अंतर्द्वन्द्व और खिंचाव न हो।
intelligence
बुद्धि
अ- अधिगम अथवा सीखे गए विषय का विवेचन करने की योग्यता।
आ-अमूर्त कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादन करने की योग्यता।
इ- अनुभव से सीखने तथा नई परिस्थितियों में सफल व्यवहार करने की योग्यता।
ई- योग्यता के मापन में प्रयुक्त शब्द। इसका प्रयोग ऐसे परीक्षणों के लिए करते हैं जो शैक्षिक अथवा अन्य व्यवसायों में सफलता के पूर्वानुमान के लिए उपयुक्त सिद्ध हो चुके हों।
intelligence distribution
बुद्धि वितरण
एक वर्ग में मानसिक योग्यता के वितरण की सीमा और इस सीमा के अन्तर्गत प्रत्येक स्तर पर आवृत्ति। इसको सामान्यतः आवृत्ति सारणी या आलेख द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
intelligence quotient
बुद्धि लब्धि
किसी व्यक्ति की मानसिक योग्यता का माप जो बुद्धि-परीक्षण के द्वारा उसकी मानसिक आयु और वास्तविक आयु के अनुपात से प्राप्त होता है। मानसिक आयु को वास्तविक आयु से भाग करके 100 से गुणा कर दिया जाता हैः-
मानसिक आयुx100 = बुद्धि लब्धि
वास्तविक आयु
16 वर्ष से अधिक व्यक्ति की वास्तविक आयु 16 वर्ष ही मान ली जाती है
intensive reading
गहन पठन
किसी विषय अथवा उप-विषय के केवल सतही ज्ञान से संतुष्ट न होकर उसके सभी पक्षों का गहराई से अध्ययन करना।
intercollegiate athletics
अंतर्महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता
दो या दो से अधिक महाविद्यालयों के खिलाड़ियों या दलों के बीच होने वाली खेल कूद प्रतियोगिताएं।
intercultural education
अंतःसांस्कृतिक शिक्षा
अंतःसांस्कृतिक तनाव, अभिनति, पूर्वाग्रह और विभेदों को कम-करने के लिए दी जाने वाली शिक्षा। रचनात्मक कार्यक्रम द्वारा वर्गगत भेदों का गुण विवेचन करते हुए सामुदायिक जीवन में सहयोग की भावना विकसित की जाती है। विद्यालय में विभिन्न समुदाय के बालकों को धार्मिक और जातीय भेदों को भूलाकर मिल कर काम करने तथा खेलने पर बल दिया जाता है।