logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

layout
अभिन्यास, ले आउट पृष्ठ का स्वरूप या योजना। यह डमी से भिन्न है। डमी ले आउट नहीं होती, वह ले आउट का हस्तांकित प्रारूप होती है।

layout man
अभिन्यास कर्त्ता वह चित्रकार या सम्पादकीय विभाग का कोई अन्य व्यक्ति जो विज्ञापनों, चित्रों और पाठ्य-सामग्री को पृष्ठ में सजाने की योजना बनाता है।

lead
(1) आमुख, मुखड़ा (2) सीसा (1) किसी समाचार का आमुख अर्थात् समाचार का प्रारम्भिक अनुच्छेद। इस शब्द का प्रयोग दो अन्य अर्थों में भी होता है,--(क) प्रथम पृष्ठ का प्रमुख समाचार (ख) ऐसा संकेत जिसके फलस्वरूप कोई समाचार मिल सके। (2) एक से चार पायंट की मोटाई तथा विविध लम्बाइयों की धातु की ढली पत्ती, जो दो पंक्तियों के बीच अन्तराल डालने के प्रयोग में लाई जाती है।

lead all
कथामुख पहले के सभी आमुखों के बदले दिया गया नया आमुख।

leader
अग्रलेख, सम्पादकीय लेख

leaders
लीडर, संकेतक किसी पंक्ति के अंत में दिए गए बिन्दुओं का वह समूह जिसका प्रयोग अधिकतः सारणी टाइप योजना में पाठक के दिशा-दर्शन के लिए किया जाता है, जैसे, आय---- 600.00 रुo।

leaders out
लीडर्स आउट प्रेस को बिन्दु-समूह निकालने का निर्देश।

lead out
लेड आउट लेड डालकर दो पंक्तियों के बीच स्थान घटाना।

lead story
मुख्य समाचार दिन का प्रमुख समाचार जो प्रथम पृष्ठ पर सबसे ऊपर बड़े मुद्राक्षरों में प्रकाशित किया जाता है।

lead to come
कथामुख बाद में, लीड टू कम समाचार की पांडुलिपि पर यह सम्पादकीय निर्देश की कथामुख बाद में भेजा जाएगा। ऐसा प्रायः उस समय किया जाता है जब समाचार क्रमशः आता रहता है इस प्रकार नए तथ्यों के कारण कथामुख को बार-बार बदलने की आवश्यकता नहीं रहती।


logo