logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Lepidocrocite
लेपीडोक्रोसाइट नम मृदाओं के संग्रथनों में पाया जाने वाला नारंगी रंग का लौह ऑक्साइड खनिज।

Lessivage
लेसीवेज मृत्तिका कणों का निलंबन रूप मे निःसरण।

Leucinization
ल्यूसिनाइजेशन मृदा संस्तरों से असित जैव पदार्थों के लुप्त हो जाने या उन्हें हटा देने के कारण मृदा संस्तरों का पीला या धुंधला पड़ा जाना।

Levee
तटबंध बाढ़ के दौरान जमा अवसाद से विकसित तट।

Level terrace
समतल वेदिका सर्वत्र समान ऊँचाई वाली वेदिका। ऐसी वेदिका जिसकी ऊँचाई हर जगह एक सी हो।

Light soil
हल्की मृदा स्थूल गठनवाली मृदा जिसमें बारीक मृदा कणों की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है।

Limc chlorosis
चूना-हरिमाहीनता मृदा में चूने की अधिकता अथवा चूना बहुल जल से सिंचाई के कारण पत्तियों का सामान्यतः पीला पड़ना।

Lime concretion
चूना संग्रथन अवक्षेपित कैल्सियम कार्बोनेट या अन्य पदार्थों का पुंज।

Lime requirement
चूना की आवश्यकता अम्लीय मृदा के pH मान में वांछित वृद्धि हेतु चूना सामग्री की आवश्यक मात्रा।

Limestone
चूनाश्म, चूना प्रस्तर, चूना पत्थर 1. एक संस्तरित अवसादी निक्षेप जो मुख्यतः कैल्सियम कार्बोनेट CaCo3 से संधटित होता है और जिसे जलाने पर चूना प्राप्त होता है। यह कार्बोनेट शैलों में से सर्वाधिक महत्वपूर्ण और अत्यधिक विस्तृत रूप में पाया जाने वाला शैल है। 2. ऐसी चट्टाने जिसमें मुख्यतः कैल्सियम कार्बोनेट या कैल्सियम और मैग्निसियम कार्बोनेट होता है यथा कैल्साइड और डोलोमाइट।


logo