किसी निर्धार्य व्यक्ति की उन व्यक्तियों से तुलना करने की प्रणाली जिन्हें किसी खास विशेषता की विभिन्न मात्रा के उदाहरणस्वरूप चुना गया होता है। निर्धार्य व्यक्ति में जिस चुने हुये व्यक्ति की विचाराधीन विशेषता ज्यादा होती है उसे उसी चुने हुए व्यक्ति का प्राप्तांक या कोटि दी जाती है।
Manual labour
1. शारीरिक श्रम
2. शारीरिक श्रमिक
1. मुख्यतः शारीरिक श्रम से जीविकोपार्जन करना।
2. मुख्यतः शारीरिक श्रम से जीविकोपार्जन करने वाला व्यक्ति।
Marginal group
उपांत समूह, सीमांत समूह
एक ऐसा समूह जिसने न. तो अपनी पूर्व संस्कृति का परित्याग किया हो और न ही अपने निवास स्थान की नई संस्कृति को पूर्णरूप से आत्मसात् किया हो, जैसे नट आप्रवासी।
Marriage counselling
विवाह परामर्श, वैवाहिक उपबोधन
पति-पत्नी पारस्परिक संबंधों को सुदृढ़, उन्नत तथा स्वस्थ बनाने और उनके पारस्परिक मतभेदों को सुलझानो के लिए उनकी स्थिति, साधन, व्यक्तिगत क्षमताओं और अक्षमताओं को ध्यान में रखकर व्यावसायिक समाज कार्यकर्ता, मनोवैज्ञानिक अथवा मनश्चिकित्सक द्वारा परामर्श देने की प्रक्रिया और सेवा।
Masochism
स्वपीड़म रति, मैसोकीयता
अपने आपको पीड़ा देकर काम-सुख की अनुभूति करना। कभी-कभी आत्महत्याएं, दुर्घटनाएं तथा आत्मघात इसी अचेतन सुख के लिए किया जाता है।
Mass madness
जनोन्माद, सामूहिक पागलपन
ऐसा मानसिक रोग जो जन समुदाय अथवा समूहों में व्यापक रूप से हो, जैसे युद्धकाल में चिन्ता तथा उन्माद रोग आदि का प्रसार।
Master agreement
प्रतिमान करार, मानक अनुबंध
1. ऐसा सामूहिक समझौता जिसे प्रमुख उद्योगपति अथवा अनेक उद्योगपतियों के हस्ताक्षर कर देने पर मानक अनुबंध समझा जाए।
2. विभिन्न उद्योगों की श्रम संविदाओं में एकरूपता लाने के उद्देश्य से मालिकों और श्रमिकों के बीच किया गया एक सामान्य अथवा मानक समझौता।
Maternal overprotection
मातृ अतिरक्षण
बच्चों के प्रति मां की वह प्रवृत्ति जिसके कारण वह उनकी देखभाल के लिए अनावश्यक रूप से चिंतित तथा अत्यधिक सतर्क रहती है ताकि उन्हें किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इस अभिवृत्ति के कारण वह बच्चे के वस्त्र, औषधि तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति आवश्यकता से अधिक करती है।
Maternity home
प्रसूति-गृह
विशेष चिकित्सालय अथवा चिकित्सालय का वह भाग जहाँ शिशु-जनन के लिए माताओं व नवजात शिशुओं की देख-भाल की व्यवस्था होती है।
Maturation
परिपक्वन
शरीर में विकासात्मक प्रक्रियाओं और परिवर्तनों का परिपूर्ण हो जाना। यह पूर्णता आनुवंशिकता और पर्यावरण दोनों ही से प्रभावित होती है।