वह सार्थक स्वतंत्र इकाई जो सार्थक स्वतंत्र इकाइयों में विभाजित न हो सके।
Archaic Word
पुरागत शब्द
देखिए- 'archaic'।
Autosemantic Word
स्वतः अर्थसूचक शब्द
Basic Word
मूलशब्द
1. वह शब्द जिससे अन्य शब्द निष्पादित किए जाएँ।
2. भाषा में उपलब्ध सामान्य शब्द।
Borrowed Word
आदात शब्द
भाषा संपर्क के कारण एक भाषा में दूसरी भाषा से आए हुए शब्द।
Class Of Word (S)
वर्ग शब्द
ऐसे शब्दों का समूह जो किसी अर्थ या प्रयोग की सामान्य विशेषता के साझेदार हों। जैसे गुलाब, गेंदा, चमेली, मोगरा आदि, एक वर्ग बनाते हैं क्योंकि वे सब 'फूल' की विशेषता के साझेदार हैं।
Coined Word
निर्मित शब्द
आवश्यकतानुसार नए बनाए गए शब्द। जैसे नए बनाए गए पारिभाषिक शब्द।
Colloquial Word
प्रचलित शब्द
सामान्यजन में प्रचलित शब्द।
Complex Word
मिश्र शब्द
ऐसा शब्द जिसमें कम से कम एक बद्ध रूप सम्मिलित हो। जैसे- 'अज्ञान' शब्द में 'अ-' रूप जुड़ा हुआ (बद्ध रूप) है।
Concept Word
संकल्पना शब्द
ऐसा शब्द जो भाषिकेतर जगत की किसी इकाई की धारणा को अभिव्यक्त करता है।