वुचेरेरिया बैन्क्रोफ्टाइ नामक मनुष्यों का परजीवी सूत्रकृमि।
Filariasis
फाइलेरियता
(दे. Elephantiasis)
Filariform larva
फाइलेरिया-रूप डिंभक
सूत्रकृमि और अंकुश कृमि के संक्रामक डिंभक जिनमें बेलनाकार ग्रसिका कपाटों या केंद्रों से रहित होती है।
Filenchus
फाइलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें सिर चपटा और कभी-कभी उठा होने के कारण बाकी शरीर से अलग दिखता है। पार्श्व क्षेत्रों में चार कटान होते हैं तथा पूंछ लम्बी और तंतुरूपी होती है।
Filiform
तंतुरूप
तंतु के समान संरचना।
Fish hook gall (curly tips)
हुक-नुमा पिटिका
मूलाग्रों पर बनी पिटिकाएँ जिनके फलस्वरूप जड़ों मुड जाती हैं, जैसे, जिफीनीमा जाति में।
Fixative
स्थायीकर
जीवों के परिरक्षण और मरणोत्तर परिवर्तनों को रोकने के काम आने वाला रसायन।
Flame cell
ज्वाला कोशिका
आदि वृक्कीय उत्सर्जन तंत्र में नलिकाओँ से संबद्ध अन्त्य कोशिका।
Flora
वनस्पति समूह
किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाली समस्त वनस्पति जालों के लिये प्रयुक्त नाम।