logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Brightness
1 . द् युति 2.तेजस्‍विता
अनुभव का एक आयाम जो सफेद, धूसर, या काले रंग के सापेक्ष स्तर को व्यक्‍त करता है।

Brightness constancy
द्युति-स्‍थैर्य
प्रत्यक्षीकरण का एक गोचर जिसमें व्यक्‍ति किसी वस्तु को नेत्र के उद्दीपन के लिये पर्याप्‍त बदलती भौतिक ऊर्जा के बावजूद लगभग एक समान दीप्ति वाला प्रत्यक्षीकृत करता है।

Broca’s aphasia
ब्रोका भाषाघात
भाषा की वह विकृति जो वाणी के प्रवाह एवं सही व्याकरण के अभाव में परिलक्षित होती है।

Broca’s convolution
ब्रोका संवलन
बोलने से संबंधित सर्वाधिक महत्वपूर्ण मस्तिष्क-केंद्र, वाम प्रमस्तिष्कीय गोलार्ध में आगे की ओर के निम्न संवलन का सबसे पीछे का भाग।

Bulimia
क्षुधातिशयता
वह मनोवैज्ञानिक विकार जिसमें लोग भोजन के पश्‍चात् उसके वमन का प्रयास करते हैं या विरेचन का प्रयोग करके उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। अत्यधिक आहार भी इस विकार का एक प्रमुख लक्षण है।

Bulky colour
प्रगाढ़ वर्ण
किसी रंग का संगठित, पारदर्शी और त्रिविमीय रिक्‍ति में भरा दिखाई पड़ना जैसे किसी स्वच्छ बर्फ के टुकड़े या धुएँ से भरे कमरे का रंग।

Bundle hypothesis
पूल प्राक्कल्पना
आलोचकों द्वारा इस दृष्‍टिकोण की विशेषता प्रकट करने के लिए प्रयुक्‍त एक शब्द कि कोई अवयवी अपने अवयवों का जोड़ मात्र होता है।

Bystander calculus model
दर्शक संगणकीय प्रतिरूप
जब दर्शक किसी आकस्मिक परिस्थिति में सहायतापरक व्यवहार करने के बजाय ऐसा व्‍यवहार करने पर उससे होने वाले अपेक्षाकृत हानि एवं लाभ का आकलन करता है।

Bystander-effect
दर्शक प्रभाव
किसी आकस्मिक परिस्थिति में व्यक्‍ति के सहायतापरक व्यवहार करने की संभावना तब कम होती है, जब वह अकेले होने की तुलना में दूसरे लोगों के साथ होता है।

Bystander-intervention
दर्शक-हस्तक्षेप
किसी आकस्मिक परिस्थिति में यह तब घटित होता है, जब कोई व्यक्‍ति दर्शक की भूमिका का अतिक्रमण कर दूसरे व्यक्‍ति की सहायता करता है।


logo