कोई भी आनंददायक क्रिया-कलाप जो स्वप्रेरित, स्वतंत्र तथा स्फूर्तिदायक होता है। ऐसे क्रिया-कलाप का कोई प्रत्यक्ष उद्देश्य अथवा भविष्य में प्राप्त होनेवाली तुष्टि नहीं होती।
Pleasure principle
सुखेप्सा सिद्धांत
1. एक ऐसा स्वतः नियमन जिसमें मूलप्रवृत्यात्मक आवश्यकताओं को तत्काल पूरा करने की ओर प्रवृत्त होकर तनाव घटाने का उपक्रम किया जाता है।
2. मूल प्रवृत्तिवाद का वह सिद्धांत जिसके अनुसार मूल प्रवृत्तिजन्य तनाव में कमी होने से सुख की प्राप्ति होती है।
Plural class teaching
बहु कक्षा अध्यापन
अध्यापन की ऐसी व्यवस्था जिसमें एक ही शिक्षक, एक ही समय में एक साथ कई कक्षाओं को पढ़ाता है जैसा एकल शिक्षा विद्यालय में होता है। इस पद का प्रयोग उस व्यवस्था के लिए भी किया जाता है जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को किसी विशेष विषय अथवा क्रिया-कलापों के लिए एक साथ शिक्षण दिया जाता है।
Point time sampling technique
लक्ष्य अवधि प्रतिचयन अवधि
प्रतिचयन की एक तकनीक जिसमें प्रेक्षक प्रयोग विषय के व्यवहार का उस समय तक प्रेक्षण करता है जब तक उसे उसके व्यवहार का पूरा ज्ञान नहीं हो जाता। तत्पश्चात एक उपयुक्त प्रोफार्मा के एक उपयुक्त खाते में उसके व्यवहार को दर्ज करता है।
Polyvalent education
बहुसंयोजी पाठ्यक्रम
कामगारों की शिक्षा, प्रशिक्षण का एक बहुआयामी उपागम। शिक्षा का एक संयोजित कार्यक्रम जो प्रौढ़ आयु वर्ग के कामगारों की विविध शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण के अभिज्ञात क्षेत्रों पर आधारित होता है, जिसमें ज्ञान और कौशल सिखाए जाते हैं। यह उपागम इस सिद्धांत पर आधारित है कि प्रौढ़ कामगार अपने कार्यजीवन में इस प्रकार की शिक्षा, प्रशिक्षण का निरंतर अनुप्रयोग कर सके।
Porter device
पोर्टर युक्ति
प्रोग्रामित अधिगम में प्रयुक्त एक युक्ति जिसमें स्किनर के गोल चक्र के स्थान पर कागज का पन्ना लगा दिया जाता है। उस कागज में प्रोग्रामबद्ध सामग्री तथा उत्तर देने के लिए स्थान बने रहते हैं।
Post graduate education
स्नातकोत्तर शिक्षा
स्नातक उपाधि प्राप्त छात्रों की उच्चतर शिक्षा।
Post school record
विद्यालयोत्तर अभिलेख
1. विद्यालय छोड़ने के पश्चात् छात्र-छात्राओं के विषय में एकत्रित दत्त सामग्री।
2. फार्म, कार्ड, फोल्डर अथवा पुस्तिका जिसमें विद्यालय छोड़ने के पश्चात् छात्र-छात्राओं के विषय में आवश्यक सूचना दर्ज की जाती है। इनका प्रयोग प्रायः उनके व्यावसायिक मार्गदर्शन तथा कार्य स्थानन में किया जाता है।
Posture
मुद्रा
व्यक्ति के बैठने और और खड़े होने का ढंग जो अनेक कारणों से प्रभावित होता है जैसे पोषण, थकान, मांसपोशियों के क्रियाकलाप, मानसिक अभिवृत्तियां, संवेगात्मक अवस्थाएं तथा संभवतः आनुवंशिकता।
Practice class
अभ्यास कक्षा
1. अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान में एक पाठ्यक्रम अथवा कक्षा कार्य जिसमें प्रशिक्षार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से विद्यालय में पढ़ाए जानेवाले विषयों के शिक्षण का अभ्यास कराया जाता है।
2. प्रयोग विद्यालय में एक कक्षा जिसका उपयोग प्रशिक्षार्थियों द्वारा अध्यापन अभ्यास में किया जाना है।