logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Ductile
तन्य देखिए-- Ductility

Ductile cast iron
तन्य ढलवां लोहां देखिए-- Cast iron के अंतर्गत Docular cast iron

Ductile fracture
तन्य विभंग देखिए-- Fracture के अंतर्गत

Ductility
तन्यता ठोस, पदार्थों, विशेष रूप से धातुओं, का वह गुणधर्म जिसके कारण तनाव के प्रभाव में उनका सुघट्य-विरूपण हो जाता है। इस प्रकार टूटे बिना धातुओं का स्थायी रूप से विस्तार हो जाता है तथा फलस्वरूप अनुप्रस्थ काट क्षेत्र कम हो जाता है। जिन पदार्थों मे यह गुणधर्म पाया जाता है उन्हें तन्य पदार्थ कहते हैं। साधारणतया तन्यता का निर्धारण चषकन परीक्षणों (Cupping tests) द्वारा किया जाता है। वंक परीक्षकों तथा तनन-परीक्षणों में दैर्ध्यवृद्धि द्वारा अच्छी तन्यता का पता चलता है।

Ductilometer test
तन्यतामापी परीक्षण धातुओं को तारों तथा पट्टियों की तन्यता आँकने की एक पुरानी विधि। इस विधि में नमूनें के दोनों सिरों को पकड़ कर बीच के भाग को बार-बार विपरीत दिशा में एक निश्चित कोण देकर मोड़ा जाता है। विरूपित लंबाई 1.5 X व्यास के बराबर होती है तथा विभंग-वंको (Bends top fracture) की संख्या, वंक-कोण के व्युत्क्रमानुपाती होती है। आनुपातिक-स्थिरांक तथा बहिर्वेशित वंक-कोण, जिस पर तार नहीं टूटता, तार के यांत्रिक गुणों के घातांक होते हैं।

Dumet
डूमेट तार के रूप में प्रयुक्त संयुक्त पदार्थ। इसमें लोहे और निकैल (लगभग 42%) के मिश्रातु की बनी एक अल्प-प्रसार क्रोड होती है जो तांबे से आच्छादित रहती है। इसमें तांबे की मात्रा, मिश्रातु के कुल भार का 20-25% होती है। मुख्यतः इसका उपयोग लैंप और निर्वात ट्यूबों में प्रयुक्त मुंद्रित (सील-इन) तार में प्लैटिनम के स्थान पर होता है जबकि तांबा गैसबद्ध सील को बनाने में काम आता है।

Duplexing
द्विकप्रक्रमण देखिए-- Duplex process

Duplex process
द्विक प्रक्रम इस्पात के उत्पादन की ऐसी विधि जो दो चरणों में सम्पन्न होती है और जिसमें दो विभिन्न गलन-भट्टियों का प्रयोग होता है। उदाहरणार्थ धातु का क्षारकीय बेसेमर परिवर्तित्र में धमन कर क्षारकीय ओपेनहार्थ भट्टी में या विद्युत भट्टी में परिष्करण किया जाता है अथवा उसे ओपेनहार्थ भट्टी में पिघलाकर विदयुत् भट्टी में ले जाया जाता है। इस प्रक्रम को द्विप्रक्रमण भी कहते हैं।

Duralumin
डूरैलूमिन ऊष्मोपचारीय (Heat treatable) ऐलुमिनियम मिश्रातुओं का वर्ग जिसमें 4.5% तक तांबा, 0--0.8% मैंगनीज, 0.6-2.25% मैग्नीशियम, 0--1% सिलिकन और 0--1.2% लोहा और शेष ऐलुमिनियम होता है। अधिक मजबूती के कामों में प्रयोग के लिए इसमें 5.5--7.6% जस्ता भी मिलाया जाता है और अधिक ताप पर प्रयोग के लिए 1% निकैल मिलाया जाता है।

Durana metal
ड्यूराना धातु उच्च तनन सामर्थ्य और उत्तम संक्षारणरोध वाला एक ताम्र मिश्रातु जिसमें 65% तांबा, 30% जस्ता, 2% वंग. 1.5% ऐलुमिनियम और 1.5% लोहा होता है। इसका उपयोग सामान्य इंजीनियरी उपकरणों और रासायनिक संयंत्रों में होता है।


logo