logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

series note
माला टिप्पणी सूचीकरण या ग्रंथ सूची में ग्रंथेक्षण के बाद दिया गया ऐसे नोट जहां लघुकोष्ठक में माला का नाम दिया गया हो।

service point
वितरण केन्द्र ऐसे केन्द्र जैसे शाखा पुस्तकालय, स्कूल पुस्तकालय, चल पुस्तकालय आदि जिनमें पुस्तकों का वितरण किया जाता हो।

shelf
निधानी शैल्फ दीवार या दो खड़े फट्टों पर लगा लकड़ी या किसी अन्य वस्तु का लम्बा, समतल, क्षैतिज्ञ टुकड़ा जो पुस्तकें या अन्य सामग्री रखने के काय आता हैं।

shelf dummy
(क्रम में) रिक्ति सूचक शेल्फ पर रखा हुआ लकड़ी जा गत्ते का टुकड़ा जो गलत क्रम में रखी पुस्तक के बारे में सूचना दैं।

shelf list
निधानी सूची शेल्फ पर जिस क्रम में पुस्तकें लगी रहती हैं, उसी क्रम में यह सूची रहती हैं। प्रत्येक पुस्तक के लिए एक कार्ड होता है जिसमें लेखक, आख्या, खंड को संख्या, बोध संख्या आदि के संबंध में सूचनाएं या आवश्यक जानकारी दी जाती हैं। पुस्तक की प्रत्येक प्रति की जानकारी के लिए यह एक महत्वपूर्ण अभिलेख हैं।

shelving
ग्रंथ-विन्यसन पुस्तकालय की शेल्फों पर पुस्तकों की ठीक क्रम में रखने की क्रिया।

short title
संक्षिप्त आख्या सूचीकरण में पुस्तक की पहचान के लिए दिया गया संक्षिप्त शीर्षक।

signature
प्रभाग, प्रभागांक कोई पहचान चिह्न, अक्षर या संख्या या इनका समिश्रण जो किसी पुस्तक के प्रत्येक दस्ते के (कागज या पुस्तक) पहले पृष्ठ पर लगाया जाता हो।

signature and catchword line
प्रभगांक-सूचक रेखां किसी प्राचीन मुद्रित पुस्तक में जुजबंदी के अभिप्राय से साधारणतया पृष्ठ की अंतिम पंक्ति जुज चिह्न और सूचक शब्द। यदि जुज चिह्न और सूचक शब्द अलग-अलग पंक्तियों में हों तो इसे निदेशक रेखा भी कहते हैं।

sinplified cataloguing
सरलीकृत सूचीकरण सूचीकरण में लागत तथा कार्य कम करने की दृष्टि से प्रविष्टि में न्यूनतम उस सीमा तक प्रदान करना जिससे प्रलेख की पहचान हो सके।


logo