logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

infantile complex
शिशु मनोग्रंथि
वयस्कों में एक विकृत संवेगात्मक स्थिति जिसमें उनकी भावनाएं और प्रतिक्रियाएं शिशु के अनुरूप होती हैं।

infantilism
शिशुता
प्रौढ़ व्यक्ति की अपसामान्य शिशुवत् स्थिति जिसमें उसका शरीरिक, बौद्धिक या संवेगात्मक विकास शिशुवत् हो जाता हो।

infant school
शिशु विद्यालय
2 वर्ष से 5 वर्ष के शिशुओं के लिए विद्यालय जिसमें बालकों के लिए ऐसे क्रियाकलापों की व्यवस्था की जाती है जिनका शैक्षणिक महत्व हो।

informal education
अनौपचारिक शिक्षा
परिवार, धार्मिक संगठन, नाट्याभिनय, चलचित्र, रेडियों, समाचार-पत्र, पुस्तकालय आदि औपचारिक साधनों द्वारा प्राप्त शिक्षा। यह कक्षा में दी जाने वाली विद्यालयी शिक्षा से भिन्न होती है।

initial interview
प्रारंभिक साक्षात्कार, प्रारंभिक इन्टरव्यू
छात्र का विद्यालय में नांमांकन हो जाने पर विद्यालय के परामर्शदाता द्वारा किया गया पहला औपचारिक साक्षात्कार।

initial test
प्रारंभिक परीक्षण
अ- परीक्षा की किसी भी श्रृंखला की पहली परीक्षा। प्रायः यह परीक्षा पाठ्यक्रम अध्ययन आरम्भ करने के शीघ्र बाद ही यह जानने के लिए ली जाती है कि पढ़ाए जाने वाले विषय पर छात्रों को कितना अधिकार है। आ- प्रयोगात्मक अनुसंधान विधि में प्रायोगिक उपचार करने से पूर्व दी जाने वाली परीक्षा। अधिकांशतः यह परीक्षा पाठ्यक्रम अध्ययन आरम्भ करने के शीघ्र बाद ही यह जानने के लिए दी जाती है कि पढ़ाए जाने वाले विषय पर छात्रों को कितना अधिकार है।

innovation
नवप्रवर्तन
नवीन कार्य पद्धति जिसका सन्निवेष शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए किया जाता है।

inquiry training
अन्वेषण प्रशिक्षण
छात्रों में अन्वेषण प्रक्रिया की योग्यता का विकास करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण।

inservice education
सेवाकालीन शिक्षा
शिक्षा कार्यकर्ताओं की सेवा कार्य के साथ-साथ व्यावसायिक संवृद्धि और विकास के लिए दी गयी शिक्षा, जैसे पाठ्यक्रम अध्ययन, कक्षा निरीक्षण और पर्यवेक्षी सहायता, शिक्षा विधि आदि। इसका प्रबंध प्रशासकों, पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रशिक्षण संस्थाओं और इसके लिए विशेष रूप से स्थापित संस्थाओं द्वारा किया जाता है।

institute of higher learning
उच्चतर शिक्षा संस्थान
विश्वविद्यालय या शिक्षा संस्थान जो विद्यार्थी को उच्चतर माध्यमिक अथवा विद्यालयी शिक्षा के पश्चात् उच्च शिक्षा प्रदान करता है।


logo