logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Laterite
लैटेराइट अत्यधिक अपक्षीण आर्द्र उष्णकटिबंधीय मृदा जिसके अधःपरत में लौह की प्रचुरता होती है जो खुले रहने और सूख जाने पर बहुत कठोर हो जाती है तथा पुनः गीला किए जाने पर मुलायन नहीं होती। जब उपरिशायी परत अपरदन से हट जाती है तो लेटेराइट के निकल आने के फलस्वरूप वह कुट्टिम बन जाती है।

Laterite soils
लैटेराइट मृदाएँ वे मृदाएँ जिनका निर्माण मानसून की एकांतर शूष्क एवं नम दशाओं में जनक शैल के क्षारकों के निक्षालन के फलस्वरूप होता है। ये मृदाएँ कम उर्वर अर्थात् इनमें N.P.K. और Ca की कमी होती है।

Lattice
जालक किसी क्रिस्टलीय पदार्थ में पुनरावर्ती परमाणुओं या परमाणु के वितरण का प्रदर्शक।

Layer charge
स्तर आवेश इकाई स्तर के बाहर विपरीत आवेश वाले आयनों द्वारा संतुलित प्रतिसूत्र इकाई आवेश का परिमाण।

Layer silicate minerals
स्तरित सिलिकेट खनिज आस्तरी सिलिकेट संरचनाओं वाले खनिज।

Leaching
निक्षालन 1. अंतःस्रावी जल द्वारा अधिक विलयशील खनिजों का घोल के रूप में अपनयन। 2. मृदा सामग्री का जल में घोल या निलंबन रूप में भू-पृष्ठ से अधोसतह में निःसरण।

Leaching efficiency
निक्षालन दक्षता मृदा जल धारिता पर पौधों की जड़ों के समीप मृदा जल एवं निकास जल में लवण सांद्रण का अनुपात।

Leaching requirement
निक्षालन आवश्यकता मृदा में प्रवेश करने वाला जल का वह अंश जो मृदा की लवणता को एक निश्चित मात्रा से अधिक बढ़ने से रोकता है।

Legend
निर्देशिका मानचित्र इकाइयों की नाम पद्धति पर आधारित सूची।

Leibigs law of minimum
लीविग का न्यूनतम नियम जीव के विकास और जनन क्रिया को निर्धारित करने वाला न्यूनतम उपलब्ध पोषक द्रव्य।


logo