logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Brain spot hypothesis
मस्तिष्‍क-बिंदु प्राक्कल्‍पना
एक सिद्धांत जिसके अनुसार मनोविकार निश्‍चित रूप से आंगिक होते हैं।

Brain stem
मस्तिष्क स्तम्भ
मस्तिष्क की एक संरचना जिसमें पश्‍चमस्तिष्क, पोन्स एवं मध्य मस्तिष्क सम्मिलित होते हैं।

Brain syndromes
मस्तिष्क-संलक्षण
मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में क्षति के कारण होने वाले मनोवैज्ञानिक विकार। ये विकार तीव्र किंतु परिवर्त्‍य अथवा जीर्ण एवं अपरिवर्त्‍य हो जाते हैं।

Brainstorming
विचारावेश
ऐसी विधि जिसके अंतर्गत समूह में प्रत्येक सदस्य को नए विचारों को प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता होती है और अन्य सदस्यों द्वारा उसका मूल्यांकन नही किया जाता है।

Brainwashing
बलात् मतप्रर्वतन
विभिन्‍न अनुनयात्‍मक तकनीकों द्वारा निहित विचारों के स्‍थान पर वैकल्‍पिक विचारों को प्रत्‍यारोपित करना एवं इच्‍छित दिशा में परिवर्तन का प्रयास करना ।

Break phenomenon
विच्छेद घटना
किसी गति का अचानक दूसरी गति में बदल जाना जो बहुत कुछ पहली गति की विरोधी होती है। यह अकस्मात् परिवर्तन थकान के कारण होता है जैसे, आंख का दाएं-बाएं घूमने की जगह ऊपर नीचे गति करने लगना।

Breakdown
अनुविभाजन
किसी जनसमूह का इस प्रकार उपविभाजन करना कि वे उपसमूह किसी चर-विशेष की दृष्‍टि से एक दूसरे से सर्वथा भिन्न प्रतीत हों।

Breakthrough
उदभव
मनश्‍चिकित्सा के दौरान उन नई एवं अधिक सर्जनात्‍मक अभिवृत्‍तियों एवं क्रियाओं का अकस्मात् प्रकट होना जो कुछ समय तक अवरुद्ध थीं या जिन्हें रोगी ग्रहण नहीं कर सका था।

Bridging inferences
योजक अनुमान
आद्यपुनरुक्‍त सन्दर्भों की समझ के लिए आवश्यक अनुमान जिसमें एक शब्द (सर्वनाम) पूर्ववर्ती शब्द (संज्ञा) के लिए प्रतिस्थापित किया जाता है।

Brief stimulus therapy (BST)
संक्षिप्‍त उद्दीपन चिकित्सा
मानसिक रोगों के उपचार के लिए की जाने वाली मृदु आघात चिकित्सा।


logo