वे वस्तुएं अथवा परिस्थितियां जो व्यक्ति में किसी प्रवृत्ति या व्यवहार को प्रोत्साहित करती है। ये व्यक्ति की बाह्य और गौण आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं।
incidental teaching
प्रासंगिक अध्यापन
कक्षा में अध्यापन सामग्री के मुख्य उद्देश्य के साथ ही कुछ अन्य कौशलों, ज्ञान और व्यवहार को सीखना।
incorrigible child
असुधार्य बालक
एक व्यापक शब्द जो ऐसी बालक के लिए प्रयोग किया जाता है जिसका सामान्य उपायों द्वारा पढ़ाई लिखाई अथवा व्यवहार में सुधार संभव नहीं होता।
individual class
व्यष्टि कक्षा
असामान्य बालकों के लिए एक विशेष प्रकार की कक्षा। बहुधा यह कक्षा पिछड़े या न्यूनमनस्क छात्रों के लिए होती है। इसमें प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है।
individualised education
व्यष्टि सापेक्षा शिक्षा
एक प्रकार की शिक्षण पद्धति जिसमें अध्यापक व्यष्टि अधिगम को अधिक महत्व देता हो। इसमें प्रत्येक छात्र की गति, योग्यता और अभिरुचि के अनुसार पाठ्यचर्या का निर्धारण और शिक्षण विधि का प्रयोग किया जाता है, जैसे -
क- निर्देशित स्वतन्त्र अध्ययन जो छात्र को अध्यापक के निर्देशन में किसी भी श्रेणी के किसी भी विषय में अपनी ही गति से अध्ययन करने को प्रोत्साहित करता हो।
ख- बहुविध क्रिया वैयक्तिकीकरण जिसमें छात्र प्रचुर सामग्री तथा अनुभवों का उपयोग करते हुए क्रियाओं को उस समय तक दोहराता है जब तक पर्याप्त कुशलता न प्राप्त कर ले।
ग- सृजनात्मक क्रिया वैयक्तिकीकरण जो छात्र को समस्याओं के अध्ययन तथा कार्यों को आयोजित करने, विभिन्न उपागमों में से चुनाव करने तथा प्राप्त परिणामों का अन्य पाठ्यचर्या से सहसंबंध स्थापित करने में स्वतन्त्रता देता हो।
individualism
व्यक्तिवाद, व्यष्टिवाद
अ- अपनी ही रुचियों और रुझानों में लीन रहने की प्रवृत्ति, जिसमें छात्र अपने आपको दूसरों से भिन्न देखना चाहता है।
आ- एक सिद्धांत जिसके अनुसार शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति विशेष की शक्तियों, क्षमताओं और संभावनाओं का पूर्ण विकास करना है। इस शिक्षा पद्धति में समाज की अपेक्षा व्यक्ति को अधिक महत्व दिया जाता है।
Indian institute of technology
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विविध प्रकार की अभियांत्रिकी की शिक्षा दी जाती है।
inductive lesson
आगमन पाठ
एक प्रकार की पाठ योजना जिसमें पठन सामग्री का नियोजन इस प्रकार से किया जाता है कि छात्र उसके आधार पर स्वयं परिणाम निकाल ले और सामान्यीकरण कर सके। इस प्रकार की पाठ योजना सभी विद्यालयी विषयों विशेषतः विज्ञान में प्रयुक्त होती है। यह विशेष उदाहरणों से सामान्य सिद्धान्त बनाने की तर्क विधि पर आधारित है।
industrial school
औद्योगिक विद्यालय
अ- ऐसा विद्यालय जिसमें किसी उद्योग जैसे काष्ठ कला, चमड़ा अथवा कताई- बुनाई की शिक्षा दी जाती हो। यह पूर्व माध्यमिक स्तर का होता है।
आ- आवासिक विद्यालय जहाँ किशोर न्यायालय द्वारा दंडित किशोरापचारियों को सुधारने के लिए भिन्न-भिन्न उद्योगों द्वारा शिक्षा दी जाती है।
industrial training institute
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
उत्तर माध्यमिक स्तर का ऐसा विद्यालय जिसमें विभिन्न उद्योगों में मध्यम श्रेणी के अर्ध कुशल कारीगरों को तैयार किया जाता है।