logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

jump line
शेषांकन पंक्ति वह पंक्ति जिससे पता चलता है कि शेषांश किसी पृष्ठ पर ले जाया गया है या किसी पृष्ठ से लाया है, जैसे (शेष पृष्ठ. . कालम. . पर) या (पृष्ठ. . कॉलम से शेष)। यह पंक्ति सामान्यतः कोष्ठक में लिखी जाती है।

jump the gutter
द्धिन्प्रष्ठी शीर्ष पंक्ति, शीर्षक या चित्र जिसका कुछ भाग बांये हाथ के पृष्ठ के सामने वाले दाये पृष्ठ पर ले जाया जाता है।

justification
समकरण देखिए 'justify'

justifying
समकरण स्पेश डालकर कालम या पंक्ति के रिक्त स्थान को भरना और अन्य पंक्तियों की सीध में लाना।

justify
समकरण देखिए 'justify'

keep standing
रखे रहो प्रेस विभाग को दिया गया निर्गेश कि अमुक कम्पोजित सामग्री को संभावित भावी उपयोग के लिए रोके रखा जाए।

keyed advertisement
संकेतिक विज्ञापन ऐसा विज्ञापन जिसमें कोई संकेत, संख्या या अक्षर अंकित हो, जिससे उत्तर में आने वाले पत्रों को सरलता से छांटा जा सके।

keyhole journalism
पर्दाफाश पत्रकारिता गोपनीय, सनसनीखेज तथा पर्दाफाश करने वाली पत्रकारिता।

keying an advertisement
विज्ञापन का संकेतीकरण विज्ञापन में संकेत संख्या या अक्षर अंकित करना जिससे उत्तर में आने वाले पत्रों को सरलता से छांटा जा सके।

kicker
शीर्ष लघु शीर्षक शीर्षक के ऊपर एक छोटा सा रेखांकित शीर्षक।


logo