भूमि प्रकार
ऐसा भू क्षेत्र जिसमें फसल प्रणाली एक समान हो।
Land unit
भूमि इकाई
ऐसा भू क्षेत्र जिसमें विशिष्ट भू लक्षण और भूमि गुणवत्ताएँ पाई जाती हैं तथा इसी आधार पर मानचित्रण किया जाता है।
Land use
भूमि उपयोग
मानव आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु भूमि का प्रबंध। इसमें ग्रामीण, शहरी और/या औद्योगिक भूमि उपयोग शामिल है।
Land use patterns
भूमि उपयोग प्रतिरूप
कृषि उत्पादन के लिए यथासमय उपलब्ध भूमि संसाधनों के उपयोग के वैकल्पिक तरीके।
Land use plan
भूमि उपयोग योजना
निर्दिष्ट नियमों के अनुसार भू-उपयोगार्थ नियोजन।
Land-use planning
भूमि उपयोग आयोजना
भूमि के कार्य-साधक उपयोग के लिए दीर्घकालीन योजनाएँ एवं उपाय।
Land use requirement
भूमि उपयोग संबंधी आवश्यकता
वे भूमि आवश्यकताएँ जो किसी भूमि उपयोग प्रकार के सफल और टिकाउ उपयोग के लिए वांछनीय होती हैं।
Land use system
भूमि उपयोग प्रणाली
भू-क्षेत्र विशेष हेतु निर्दिष्ट भूमि उपयोग प्रणाली।
Land-utilisation index
भूमि उपयोग सूचक
वर्ष में जितने दिनों तक फसलें खड़ी रहती हैं उसे 365 से विभाजित करने पर प्राप्त संख्या।
Laterisation
लेटेराइटीकरण
लैटेराइट या लाल और पीली उष्णकटिबंधीय मृदाओं की निर्माण की प्रक्रिया जिसमें मृदा पृष्ठ से कैल्सियम का पूर्णतः निक्षालन और वहाँ लौह और एल्युमिनियम का संकेन्द्रण हो जाता है।