logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Leadership
नेतृत्व
एक स्थिति परक प्रक्रिया जिसके अंतर्गत एक या एक से अधिक व्यक्ति समूह की सामाजिक समस्याओं को सुलझाने की अपनी वास्तविक या तथाकथित योग्यता के कारण समूह के लिए अनुकरणीय बन जाते हैं और समूह के सदस्यों के व्यवहार को प्रभावित करते हैं।

Libido
कामलिप्सा, लिबिडो
वह शक्ति जो शरीर को तनावों से मुक्त रखने का निरंतर प्रयास करती है तथा दो व्यक्तियों को आपस में मिलाने की प्रेरणा प्रदान करती है। यह जिजीविषा जैसी मूल-प्रवृत्तियों के क्रियाकलापों में परिलक्षित होती है। मनोविश्लेषक इसे काम की इच्छा कहते हैं।

Lie detector
असत्य सूचित
पात्र से जांच-पड़ताल करते और कुछ प्रश्नों का उत्तर पूछते समय उसके रक्तदाब, नाड़ी-गति और श्वास-क्रिया में होने वाले परिवर्तनों और वैद्युत-उद्दीपक अनुक्रिया को मापने वाला उपकरण जिससे यह पता चलता है कि उसने सच बोला है या झूठ।

Life history method
जीवनवृत्त प्रणाली
प्रेक्षण की एक प्रविधि जिसमें पात्र के विशिष्ट व्यवहार के विकास की व्याख्या उसके विगत और वर्तमान व्यवहार के यथार्थ एवं विस्तृत विवरणों के आधार पर की जाती है जिससे उसके बाह्य और आंतरिक जीवन में घटने वाली विभिन्न घटनाएं प्रकाश में आती हैं।

Living wage
निर्वाह मजदूरी
मजदूरी की वह दर जिसके द्वारा श्रमिक विवेकपूर्ण ढंग से अपना तथा अपने परिवार का जीवन-यापन कर सकें और अपनी क्षमताओं की रक्षा अपने परिवार का जीवन-यापन कर सकें और अपनी क्षमताओं की रक्षा और उसका विकास कर सकें। भारत सरकार द्वारा गठित उचित मजदूरी समिति (1948) के अनुसार यह मजदूरी ऐसी होनी चाहिए जिससे श्रमिक अपनी भोजन, वस्त्र, आवास और आवश्यक सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके एवं बच्चों की शिक्षा, बीमारियों से अपनी और अपने परिवार की रक्षा का प्रबंध कर सके और अनिश्चित भविष्य तथा दुर्दिन के लिए कुछ बचत भी कर सके।

Lobster shift
निशीथ पारी
कई पारियों में कार्य करने वाले कारखानों की वह पारी जो प्रायः मध्य-रात्रि से आरंभ होकर प्रातःकाल तक चलती है।

Lock out
तालाबंदी
नियोजक द्वारा अपने उद्योग या प्रतिष्ठान को अस्थायी तौर पर बंद कर देना, ताकि वह मजदूरों से अपनी शर्तों को मनवा सके या उन्हें अपनी मागों में परिवर्तन करने के लिए बाध्य कर सके। यह कार्यवाही कभी-कभी हड़ताली कर्मचारियों के प्रति प्रतिक्रिया की भावना से की जाती है।

Logotherapy
उद्बोधक चिकित्सा
एक प्रकार की सेवार्थी केन्द्रित मनश्चिकित्सा जिसमें रोगी में आत्मनिर्देशन की और अपने अस्तित्व को सार्थक समझने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Long service bonus
दीर्घ सेवा बोनस
अनेक वर्षों तक अपने नियोजक की अविच्छिन्न और संतोषप्रद सेवा करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस या विशेष पुरस्कार।

Lust murder
कामांध हत्या
कामोत्तेजना की पूर्ति की राह में आने वाले अवरोधों के कारण की गई हत्या।


logo