logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Figurative Use
आलंकारिक प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो शब्द के सामान्य अर्थ से भिन्न अर्थ को अभिव्यक्त करता हो।

Formal Use
औपचारिक प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो शिष्ट समुदाय द्वारा विशेष सामाजिक अवसरों पर प्रयुक्त शैली से संबंधित हो।

Frozen Use
अति औपचारिक प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो भाषा की ऐसी शैली से संबधित हो जो विशेष स्थिति के लिए बिना किसी लचीलेपन के निर्धारित हो। जैसे- राष्ट्रपति के भाषण के लिए 'अभिभाषण' शब्द का प्रयोग।

Hyperformal Use
उच्च औपचारिक प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो विशिष्ट औपचारिक स्थितियों से संबंधित हो। उदाहरणार्थ किसी समूह को संबोधित करने के लिए 'सज्जनो और देवियो' का प्रयोग।

Occasional Use
विरल प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो अधिक प्रचलित न हो।

Poetic Use
काव्यात्मक प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो साहित्य, विशेष रूप से काव्य में संभव हो।

Rare Use
दुर्लभ प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो कभी-कभी ही होता हो।

Stylistic Use
शैलीगत प्रयोग
ऐसा प्रयोग जो शैली की विशेषता से संबंधित हो। देखिए- 'style'।

Tag
चिह्नक / लग्नक
कोश में शब्द के बाद दिया जाने वाला संकेत जो शब्द के प्रयोग क्षेत्र या विषय की सूचना देता है।

Utterance
कथन / उक्ति
वाक्य की क्रमबद्ध इकाई जो अन्य इकाइयों से अलग हो।


logo